IRCTC Tour: IRCTC लेकर आया रामभक्तों के लिए एक शानदार पैकेज, जानें क्या है ‘द रामायण सागा’

IRCTC Tour: IRCTC ने एक विशेष टूर पैकेज लॉन्च किया है जो श्रीलंका में रामायण से संबंधित स्थलों के लिए है। यह टूर पैकेज आपको श्रीलंका के ऐतिहासिक रामायण स्थलों का दौरा करने का अवसर प्रदान करता है।
IRCTC Tour: IRCTC लेकर आया रामभक्तों के लिए एक शानदार पैकेज, जानें क्या है ‘द रामायण सागा’

IRCTC Tour: अगर आप रामायण से जुड़े तथ्यों को जानना चाहते हैं या रामायण से जुडी हर जगह को घूमना चाहते हैं। तो आपके लिए आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया हैं। दरअसल इसकी मदद से आप श्री लंका में रामायण से जुड़े तथ्यों को जान सकेंगे और उन्हें करीब से देख सकेंगे। यह एक अच्छा मौका हो सकता है कि आप अपने परिवार के साथ रामायण से संबधित स्थलों को घूम पाएंगे।

जानिए क्या है खासियत:

दरअसल इस यात्रा की शुरुआत भारत के हैदराबाद शहर से होने वाली है। आपको बता दें कि इस पैकेज का नाम “Sri Lanka Ramayana Yatra With Shankari Devi Shakthi Peeth Ex Hyderabad” है। दरअसल यह एक फ्लाइट पैकेज होने वाला है, जिसमें हैदराबाद से कोलंबो के लिए जाने और वापसी के लिए यात्रियों को फ्लाइट की सुविधा भी मिलने वाली है। वहीं इस पैकेज में यात्रियों के लिए ठहरने की उत्तम व्यवस्था भी की जा रही है, और उन्हें तीन स्टार होटल में रुकने का मौका भी मिलने वाला है।

जानिए क्या मिलेगी सुविधाएं:

जानकारी के अनुसार यह पैकेज आपको श्रीलंका के कोलंबो, दांबुला, कैंडी और नुवारा एलिया की यात्रा करने का मौका देता है। इसके साथ ही यह 5 दिन और 4 रातों का पूरा पैकेज है। जानकारी के अनुसार इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच, और डिनर की भी सुविधा मिलेगी। जानकारी दे दें कि इस पैकेज की शुरुआत 1 जून से होने वाली है।

कितना रहेगा चार्ज:

वहीं पैकेज की कीमत आपकी ऑक्यूपेंसी के हिसाब से निर्धारित की जाती है। इस पैकेज में, सिंगल ऑक्यूपेंसी पर शुल्क 62,660 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी पर शुल्क 51,500 रुपये प्रति व्यक्ति, और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर शुल्क 49,930 रुपये प्रति व्यक्ति होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews