Toy Train से IRCTC करा रही दार्जिलिंग, गंगटोक की यात्रा, समझिये टूर प्लान

Toy Train से IRCTC करा रही दार्जिलिंग, गंगटोक की यात्रा, समझिये टूर प्लान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC (Indian Railway Catering & Tourism Corporation) ने गर्मियों के हिसाब से पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने का एक बेहतरीन टूर प्लान बनाया है।  IRCTC टॉय ट्रेन (Toy Train) से मन को सुकून देने वाले दार्जिलिंग और गंगटोक के नज़ारे दिखाने वाली है। खास बात ये है कि ये यात्रा हर शनिवार और रविवार को होगी।

IRCTC ने दार्जिलिंग गंगटोक घुमाने के लिए Darjeeling Gangtok RTP With Toy Train टूर पैकेज बनाया है।  इस टूर में IRCTC टाइगर हिल, चाय बागान, रूमटेक, सहित अन्य कई खूबसूरत स्थानों की सैर कराएगी। 5 दिन/4 रात के इस टूर पैकेज का किराया 23,660/- रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है।

ये भी पढ़ें – Railway बोर्ड के चेयरमैन व सदस्यों ने स्टेशन व ट्रैन में किया निरीक्षण, यात्रियों से पूछे समस्या और सुझाव

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन IRCTC ने अपने इस टूर पैकेज की डिटेल जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर हेंडिल पर दी है। जिसे पढ़ने के बाद आप IRCTC के इस शानदार ऑप्शन का लाभ उठाकर सुन्दर ठन्डे और पहाड़ी इलाकों की सैर का आनंद उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Dry Eyes से परेशान हैं तो ऐसे करें अपनी आंखों की देखभाल 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews