IRCTC अब प्रत्येक सप्ताह कराएगा धार्मिक यात्रा, ये स्पेशल टूर आपके लिए है बेस्ट ऑप्शन 

IRCTC अब प्रत्येक सप्ताह कराएगा धार्मिक यात्रा, ये स्पेशल टूर आपके लिए है बेस्ट ऑप्शन 

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप घूमने के साथ साथ मंदिरों के दर्शन करने की इच्छा रखते है तो IRCTC ने आपके लिए स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) बनाये हैं। IRCTC ने शिर्डी और तिरुमाला के दर्शनों के लिए रेल का टूर पैकेज बनाया है।  अच्छी बात ये है कि ये साप्ताहिक है यानि हर सप्ताह जायेगा।

IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने धार्मिक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दो स्पेशल टूर एनाउंस किये हैं। ये टूर दो ऐसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के हैं जहाँ हर धर्मप्रेमी व्यक्ति की कम से कम एक बार अवश्य जाने की इच्छा होती है।  IRCTC ने यात्रियों की सुविधा के लिए इन स्पेशल टूर पैकेज को सप्ताह में एक दिन प्लान किया है यानि हर सप्ताह ये टूर जायेंगे।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में बढ़त, चांदी की चमक कमजोर, यहाँ देखें बाजार का हाल

IRCTC ने शिर्डी साईंबाबा दर्शन के नाम से एक टूर पैकेज (IRCTC Shirdi Sai Darshan) बनाया है, ये टूर प्रत्येक मंगलवार को भुवनेश्वर से जायेगा।  6 दिन और 5 रात के इस स्पेशल टूर पैकेज का किराया 10,635/- प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है इसमें नाश्ता, खाना भी शामिल है। इसमें शिर्डी साईंबाबा प्रमुख मंदिर, शनि शिगनापुर , नाशिक, मुक्तिधाम, पंचवटी और त्रयम्बकेश्वर घुमाया जायेगा।

ये भी पढ़ें – इन कर्मचारियों को राज्य सरकार का तोहफा, न्यूनतम वेतन बढ़ाया, नई दरें 1 अप्रैल से होंगी लागू

इसी तरह IRCTC ने तिरुमाला दर्शन का एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Weekend Trip to Tirumala Darshan) बनाया है ये प्रत्येक शुक्रवार को जायेगा। 4 दिन और 3 रात का ये स्पेशल टूर विशाखापत्तनम से शुरू होगा। इसका किराया 9625/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है इसमें नाश्ता, खाना भी शामिल है। इस टूर में तिरुपति, तिरुमला भगवान वेंकटेश्वरा के दर्शन,  कनिपकम, सिरिपुरम, तिरुचनूर, श्री कालाहस्ती घुमाया जायेगा।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : आज से बदलेगा मौसम, 20 से अधिक राज्य में 26 मई तक बारिश का अलर्ट, प्री मानसून-पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

IRCTC की धार्मिक यात्रा वाले दोनों टूर पैकेज (IRCTC Tour Packages)आपके बजट के हिसाब से एक शानदार ऑप्शन हैं। अच्छी बात ये है कि आप अपनी सुविधानुसार किसी भी महीने के किसी भी सप्ताह की बुकिंग कर सकते हैं। इसलिए यदि आप शिर्डी या तिरुमाला मंदिर जाना चाहते हैं तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर बुकिंग करा सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews