राजस्थान का आतिथ्य, संस्कृति, बड़े बड़े महल देखने का सुनहरा मौका, MP के इंदौर से शुरू होगा IRCTC का टूर, देखें डिटेल

IRCTC Rajasthan Tour

IRCTC Rajasthan Tour : राजस्थान को राजा – महाराजाओं की धरती कहा जाता है, राजस्थान के योद्धाओं के शौर्य के किस्से जितने इतिहास की किताबों में हैं उससे कहीं ज्यादा यहाँ के बच्चे बच्चे की जुबान पर आज भी हैं, अपने अतिथि सत्कार के लिए दुनियाभर में प्रसिद्द राजस्थान की संस्कृति, यहाँ के लजीज व्यंजन, रेगिस्तान और भी बहुत कुछ पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं, यदि आप मध्य प्रदेश में रहते हैं तो ये सब नजदीक से देखने का आपको अवसर मिलने वाला है, आईआरसीटीसी ने राजस्थान का एक शानदार टूर अनाउंस किया है।

कितने दिन का है टूर, कौन कौन से शहर हैं शामिल?

IRCTC ने एक एयर टूर प्लान बनाया है जो  नए साल में शुरू होगा, ये टूर 6 रात 7 दिन का है और मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर से शुरू होगा, पर्यटकों को लेकर हवाई जहाज 21 जनवरी 2024 को उड़ान भरेगा, पर्यटकों को डीलक्स क्लास में यात्रा कराई जाएगी, उन्हें जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर का टूर कराया जायेगा।

यात्रियों को कितना देना होगा किराया?

IRCTC ने टूर का किराया निर्धारित कर दिया है, यदि एक व्यक्ति अकेला टूर पर जाता है तो उसे 44,400/- रुपये का टिकट लेना होगा, यदि दो व्यक्ति एक साथ टिकट कराते हैं तो उन्हें किराया 33,800/- रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से देना होगा और यदि तीन व्यक्ति एक साथ जाते हैं तो उनका किराया 32,000/- रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से लगेगा।

ये टूर उन शासकीय कर्मचारियों के लिए भी है जो एलटीसी का उपयोग करते हैं उन्हें यहाँ इसकी सुविधा मिलेगी, खास बात ये है कि पर्यटकों की टूर के दौरान ब्रेकफास्ट और डिनर की चिंता नहीं करनी , ये चिंता IRCTC करेगी, तो यदि आप राजस्थान घूमना चाहते है नतो जल्दी से IRCTC की आधिकारिक वेबसाईट पर या फिर ट्विटर पर जाएँ और डिटेल देखकर अपनी सीट रिजर्व करा लें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews