क्या सच में 1 रुपए का पुराना नोट 7 लाख रुपए में बिक रहा है? जानिए क्या है पूरा सच?

क्या सच में 1 रुपए का पुराना नोट आपको 7 लाख रूपए दिला सकता है? कुछ समय से यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसे में यदि आपके मन में भी इसे लेकर सवाल है तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। चलिए जानते है इसके पीछे का पूरा सच क्या है?
क्या सच में 1 रुपए का पुराना नोट 7 लाख रुपए में बिक रहा है? जानिए क्या है पूरा सच?

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ खबरें वायरल होती रहती है। दरअसल हाल ही में एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि अगर आपके पास पुराने जमाने का 1 रुपए का नोट है तो यह आपको 7 लाख रुपए दिला सकता है। यह वायरल न्यूज़ खूब सुर्खियां बटोर रही है। जिसके बाद अब यह सवाल सभी के मन में उठ रहा है कि क्या सच में ऐसा ही है? यदि आपके मन में भी यही सवाल है या आपको भी लग रहा है कि 1 रुपए का पुराना नोट आपको 7 लाख रूपए दिला सकता है तो इस खबर पर आपको ध्यान देना चाहिए।

दरअसल दावा किया जा रहा है कि यदि आपके पास अंग्रेजों के जमाने का एक रुपये का पुराना नोट उपलब्ध है? तो आपको लाखों रुपये मिल सकते हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि पुरानी करेंसी और सिक्कों के शौकीनों के लिए यह समय काफी फायदेमंद साबित हो रहा है।

क्या सच में एक रुपये का नोट 7 लाख रुपये में बिक रहा है?

बता दें कि यह बात सच है कि कुछ पुराने नोटों को बड़ी कीमत मिल रही है। दरअसल पिछले कुछ समय में पुराने नोटों और सिक्कों की मांग में भारी इजाफा देखने को मिला है। ऑनलाइन नीलामी आयोजित कर कुछ लोग एक रुपये या दो रुपये के पुराने नोट और सिक्कों को लाखों रुपये में खरीद रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह बात भी सच है कि एक रुपये का नोट ऑनलाइन 200 रुपये से लेकर 7 लाख रुपये तक में बिक रहा है। हालांकि इसके लिए कई प्रकार की शर्तें हैं। किस नोट को कितने रूपए मिलेंगे यह इस बात पर निर्भर है कि एक रुपये का नोट कितना पुराना और कितना अनोखा है।

कौन सा नोट 7 लाख रुपये तक में बिक सकता है?

दरअसल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे कॉइन बाज़ार पर यह देखने को मिल रहा है कि लोग बड़ी मात्रा में यूनिक सिक्कों और नोटों को खरीद रहे हैं। हालांकि अब सवाल है कि आखिर ये एक रुपये का नोट इतनी ऊंची कीमत पर क्यों बिक रहा है? बता दें कि इसकी वजह इसका ऐतिहासिक महत्व है। जो लोग इन चीज़ों का कलेक्शन करते हैं वे इसकी बड़ी कीमत दे सकते हैं। बता दें कि 1935 में जारी एक रुपये का नोट ब्रिटिश भारत का एक दुर्लभ नोट है ऐसे में यह नोट नीलामी में 7 लाख रुपये तक में बिक सकता है। ध्यान देने बात यह है कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा आधिकारिक तौर पर पुराने नोट और सिक्कों की खरीद-बिक्री की अनुमति नहीं दी जाती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews