नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व CEO चित्रा रामकृष्ण के घर IT ने मारा छापा

income tax

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आयकर विभाग (IT Raid) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की पूर्व CEO चित्रा रामकृष्ण के मुंबई स्थित घर पर छापा मार कार्रवाई चल रही है जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई उन पर कर मामले की जा रही है साथ ही उन पर आध्यात्मिक गुरु के साथ गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोप भी लग रहे है इस कार्रवाई का मकसद दोनों लोगों के खिलाफ कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जाँच करना तथा साक्ष्य जुटाना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े… ACB Action : 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैफिक सूबेदार और आरक्षक गिरफ्तार


हम आपको बता दें की इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department raided) की मुंबई जाँच शाखा ने सुबह तड़के रामकृष्ण और सुब्रमण्यम के परिसरों पर छापा मारा, दरअसल सेबी ने 11 फरवरी को रामकृष्ण पर जुर्माना लगाया था मार्केट रेगुलेटर ने एक्सचेंज की गोपनीय जानकारी को किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा करने के मामले में चित्रा पर 3 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया था रामकृष्ण ने दिसंबर 2016 को CEO का पद छोड़ा था चित्रा रामकृष्ण हिमालय के अदृश्य योगी की सलाह पर फैसले लेती थीं इन्हीं बाबा की सलाह पर उन्होंने आनंद सुब्रमण्यम को एक्सचेंज में समूह परिचालन अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक का सलाहकार नियुक्ति किया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews