जगन्नाथ रथयात्रा शुरू, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह, सीएम शिवराज ने दी बधाई

जगन्नाथ रथयात्रा शुरू,  मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह, सीएम शिवराज ने दी बधाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  कोरोना काल में कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए भगवान जगन्नाथ रथयात्रा (Jagannath Ratha yatra) इस साल निकाली जा रही है, पिछले साल जगन्नाथ रथयात्रा स्थगित कर दी गई थी।  गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) अहमदाबाद में निकाली जा रही जगन्नाथ रथयात्रा से पहले मंगला आरती में शामिल हुए। उधर मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सभी को जगन्नाथ रथयात्रा की बधाई दी।

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकालने की बरसों पुरानी परम्परा का निर्वहन इस साल किया जा रहा है लेकिन कोरोना काल को देखते हुयी ओडिशा के पुरी और गुजरात के अहमदाबाद दोनों जगह ही विशेष इंतजाम किये गए हैं। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में इस बार जनता को शामिल होने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा आयोजन में धार्मिक परम्पराओं को तो निभाया जाएगा लेकिन कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए आयोजन को छोटा किया जा रहा है।

गुजरात सरकार ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए जगन्नाथ रथयात्रा निकालने की अनुमति दी है जगन्नाथ रथयात्रा में इस बार अखाड़े भजन मंडली और झांकियां नहीं होंगी।  इतना ही नहीं सिर्फ 2 रथ और तीन वाहनों के साथ  जगन्नाथ रथयात्रा पूरी होगी।

ये भी पढ़ें – दिल्ली पहुंचे सीएम शिवराज, केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के साथ फसल बीमा योजना पर चर्चा

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा शुरू होने से पहले गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और उन्होंने मंगला आरती में हिस्सा लिया।  उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि मैं कई वर्षों से मंगला आरती में भाग लेता आया हूँ और हर बार यहाँ अलग ऊर्जा प्राप्त होती है। अमित शाह में मंगला आरती और भगवान जगन्नाथ मंदिर की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

उधर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने देश और प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की बधाई दी है।

ये भी पढ़ें – MP Education : प्रदेश में आज 65 हजार निजी स्कूलों की Online Classes बंद, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

ये भी पढ़ें – गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का बयान- “मध्यप्रदेश में Red Alert जारी”

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews