जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर बोलीं रेणुका चौधरी-“वे हट्टे कट्टे जाट हैं, ये सरकारी बीमारी है BJP का अजीब वायरस है”

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा विपक्ष कुछ भी बोल सकता हैं उनके नेता किसी के स्वास्थ्य का भी मजाक उड़ा सकते हैं उसपर भी राजनीति कर सकते हैं कब कौन से पल आदमी बीमार होता है किसे पता? अब यदि उनके डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है तो उसपर भी राजनीति हो रही है दुखद है ।
Jagdeep Dhankhar Renuka Chowdhary

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से देश में सियासी तूफ़ान आया हुआ है, भाजपा के नेता उनके द्वारा बताये इस्तीफे के कारणों को सही वजह बता रहे हैं तो कांग्रेस के नेताओं में ही दो फाड़ है, कुछ नेता उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना कर रहे हैं तो वहीं कुछ नेता उन्हें हट्टा कट्टा बता रहे हैं।

संसद का मानसून सत्र कल 21 जुलाई से शुरू हुआ दिनभर दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही हुईं, आज फिर सदन की कार्यवाही हुई और विपक्ष ने बिहार में चुनाव आयोग के SIR पर हंगामा किया उन्होंने संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसदों की अलग अलग राय 

उधर मीडिया ने सांसदों से कल देर शाम अचानक आये राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर रिएक्शन मांगा तो अलग अलग बयान सामने आये , समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर तंज कसा।

रेणुका चौधरी का तंज- सब ठीक थक है मगर ये सरकारी बीमारी है

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी से मीडिया ने सवाल किया कि आपको गड़बड़ क्यों लग रहा है स्वास्थ्य तो किसी का भी ख़राब हो सकता है ? इस पर कांग्रेस नेत्री ने कहा  – अरे भाजपा ने कभी उनके साथ ठीक किया? स्वास्थ्य ख़राब हो सकता तो एम्स जैसे बहुत बढ़िया अस्पताल हैं हम इलाज करवा देंगे और ऐसा कौन सा बड़ा स्वास्थ्य का मुद्दा है उपराष्ट्रपति का, वो लंबे जम्बे हट्टे कट्टे जाट हैं सब ठीक थक है मगर ये सरकारी बीमारी है, अजीब वायरस है भाजपा में घूमती रहती है तो इनको भी ऐसे लग गई है।

शशि थरूर ने की स्वास्थ्य लाभ की कामना, BJP सांसद ने कही ये बात 

उधर कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर ने ANI से कहा- हम उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, यह बहुत दुखद है कि उन्हें अचानक स्वास्थ्य समस्या हो गई। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। वहीं भाजपा सांसद डॉ भागवत किशनराव कराड ने कांग्रेस को जवाब देते हुए कहा, कुछ समय पहले वे एम्स में भर्ती हुए थे, मैं एक डॉक्टर हूँ समझ सकता हूँ यदि स्वास्थ्य अच्छा नहीं है तो इस्तीफे का वही कारण हो सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews