जयपुर-अजमेर हाईवे पर बड़ा हादसा, एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग, एक के बाद एक 200 सिलेंडर फटे

मंगलवार रात 10:00 बजे जयपुर-अजमेर हाईवे पर एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। दरअसल, ट्रक में केमिकल के टैंकर ने टक्कर मार दी थी, जिससे ज्वलनशील केमिकल से भरे टैंकर के केबिन में आग लग गई और सिलेंडरों में भी ब्लास्ट हो गया।
जयपुर-अजमेर हाईवे पर बड़ा हादसा, एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग, एक के बाद एक 200 सिलेंडर फटे

मंगलवार को जयपुर-अजमेर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। रात 10:00 बजे के करीब एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को केमिकल टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे आग भड़क गई और ब्लास्ट हो गया। दरअसल, पहले ज्वलनशील केमिकल से भरे टैंकर के केबिन में आग लगी थी, लेकिन बाद में इस आग ने सिलेंडरों को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद भयानक मंजर देखने को मिला। एक के बाद एक 200 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। कुछ सिलेंडर लगभग 500 मीटर की दूरी तक जा गिरे और धमाके इतने तेज थे कि 10 किलोमीटर तक आवाज सुनाई दी।

ट्रक में रखे 200 एलपीजी सिलेंडर एक के बाद एक करीब 2 घंटे तक फटते रहे। इस भयानक हादसे में एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। दरअसल, 3 घंटे बाद दमकल की 12 गाड़ियों ने इस आग पर काबू पाया। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रक में लगभग 330 सिलेंडर थे।

कैसे हुआ यह हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरटीओ की गाड़ी को देखकर टैंकर ड्राइवर ने अचानक गाड़ी ढाबे की तरफ मोड़ दी और इसी के चलते वह टैंकर गैस सिलेंडर ट्रक से जा टकराया। एलपीजी से भरे इस ट्रक में ब्लास्ट दूदू, जयपुर के मोकमपुरा के पास हुआ। हादसा इतना भयानक था कि पास में खड़े पांच वाहन भी आग की चपेट में आ गए। इस भयानक घटना को देखते हुए दोनों तरफ के हाईवे के ट्रैफिक को रोक दिया गया। रात 10:00 बजे के बाद करीब सुबह 4:30 बजे हाईवे को दोबारा खोला गया। सोशल मीडिया पर हादसे की तस्वीरें वायरल होने लगीं। इन तस्वीरों में ढाबे के अंदर भी अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

कुछ सिलेंडर पास के ढाबे के अंदर जा गिरे

दरअसल, धमाके के चलते कुछ सिलेंडर पास के ढाबे के अंदर जा गिरे, जिसके बाद वहां काम कर रहे कर्मचारी जान बचाकर जैसे-तैसे बाहर निकले। जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर शारदा पुलिया के पास ढाबे पर गैस सिलेंडर से भरा ट्रक खड़ा हुआ था। इसी बीच केमिकल के बड़े टैंकर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों ने आग पकड़ ली। रात 10:00 बजे यह हादसा हुआ, जबकि करीब रात 2:00 बजे तक सिलेंडर फटते रहे।

एलपीजी से भरे ट्रक के ड्राइवर शाहरुख का कहना है कि हादसे में मेरा ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आरटीओ की गाड़ी को देखकर केमिकल के टैंकर ड्राइवर ने खुद को बचाने के लिए ट्रक को ढाबे में घुसा दिया। इस टैंकर ने सिलेंडर से भरे ट्रक से भी टक्कर मार दी। इसके बाद विस्फोट हुआ और आग लग गई। हालांकि केमिकल के ट्रक ड्राइवर ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग फैल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews