एक्जिट पोल और 4 जून के नतीजों में होगा ज़मीन आसमान का अंतर, बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश

लोकसभा चुनाव के नतीजों के एग्जिट पोल आ जाने से एक बार फिर देश में राजनीती गरमा गई है। दरअसल पक्ष और विपक्ष दोनों और से चुनाव में जीत का दावा किया जा रहा है।
एक्जिट पोल और 4 जून के नतीजों में होगा ज़मीन आसमान का अंतर, बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश

Jairam Ramesh On Exit Polls : कल हमने इंडिया गठबंधन की एक बहुत महत्वपूर्ण बैठक की और उस बैठक से यह साफ तौर पर जाहिर है कि गठबंधन को 295 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं, ऐसे में एग्जिट पोल द्वारा दिखाए जा रहे आंकड़ों पर विश्वास करना बिल्कुल ही गलत दिखाता है।

यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश का। जयराम अपने बयान में साफ तौर पर विभिन्न एग्जिट पोल एजेंसियों द्वारा दर्शाए गए आंकड़ों को सिरे से नकारते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इन एक्जिट पोल के आंकड़ों को मैनेज्ड बताया और इसे बीजेपी की साजिश तक कह डाला।

जयराम रमेश ने कहा कि विभिन्न एग्जिट पोलों द्वारा दर्शाए जा रहे आंकड़े एक मनोवैज्ञानिक खेल है जो हमारा मनोबल तोड़ने के लिए है। लेकिन मैं इंडिया के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम 295 सीटें लेकर आएंगे।

इतना ही नहीं जयराम रमेश ने यहां तक कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा विभिन्न जिलों के कलेक्टरों पर दबाव बनाया जा रहा है अपने पक्ष में एक माहौल खड़ा किया जा रहा है। लेकिन मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि वे जा रहे हैं जा रहे हैं जा रहे हैं।

पोस्टल बैलट की गिनती को लेकर भी जयराम रमेश ने संशय की स्थिति बताई है और कहा है कि संभव है पोस्टल बैलट की गिनती ना हो और इसको लेकर हम इस बात की शिकायत चुनाव आयोग में दर्ज करने जा रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews