भूकंप के झटकों से हिला जम्मू-कश्मीर, लगातार एक के बाद एक झटके किए गए महसूस, 4.9 मापी गई तीव्रता

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप के दो लगातार झटके महसूस किए गए है। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 दर्ज की गई।
भूकंप के झटकों से हिला जम्मू-कश्मीर, लगातार एक के बाद एक झटके किए गए महसूस, 4.9 मापी गई तीव्रता

मंगलवार सुबह, एक बड़ी खबर सामने आई। दरअसल जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों में भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। जानकारी के अनुसार एक के बाद एक दो झटकों से जम्मू-कश्मीर की धरती हिल उठीं। बता दें कि यह भूकंप 20 अगस्त को सुबह लगभग 6:45 बजे के करीब आया, वहीं इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 दर्ज की गई। इसके साथ ही भूकंप का केंद्र उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित होने की जानकारी सामने आई।

हालांकि भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन घाटी में इस भूकंप ने लोगों में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

जम्मू – कश्मीर में आफ्टरशॉक

दरअसल जानकारी में सामने आया है कि सुबह सुबह 6:45 बजे के करीब पहला झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.9 मापी गई। वहीं इसके बाद कुछ ही देर में दूसरा झटका भी महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। आपको बता दें कि लगातार जब दो झटके महसूस किए जाते हैं तो उसे ‘आफ्टरशॉक’ कहा जाता है, जो अक्सर मुख्य भूकंप के बाद कुछ ही देर में महसूस किए जाते हैं और इनकी तीव्रता सामान्यत: कम होती है। वहीं जम्मू – कश्मीर में आए इन दो झटकों के कारण लोगों में भय का माहौल बन गया है।

बारामूला में था भूकंप का केंद्र

दरअसल श्रीनगर स्थित ‘मेट्रोलॉजिकल सेंटर’ के अनुसार, भूकंप का केंद्र बारामूला जिले में होने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार इस केंद्र के आसपास के इलाकों में इन भूकंप के झटकों से सबसे ज्यादा डर फैला, हालांकि गनीमत रही कि भूकंप से किसी भी प्रकार की हानि होने की सूचना अभी तक सामने नहीं आई है।

पाकिस्तान में भी महसूस किए गए झटके

इसके साथ ही यह भूकंप के झटके भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के कई हिस्सों में भी लोगों द्वारा महसूस किए गए है। वहीं, पाकिस्तान में भी भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। दरअसल जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में भूकंप के बाद लोग फोन कॉल्स और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी चिंताएं व्यक्त करते हुए नजर आए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews