सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के झटके, अंडमान-निकोबार में भी हिली धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

सोमवार की सुबह जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 4.6 तीव्रता के इस भूकंप ने लोगों के बीच दहशत का माहौल बना दिया।
Baramulla Earthquake

जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए सोमवार की सुबह दहशत से भरी रही। दरअसल, यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। सुबह करीब 5:35 पर बारामूला जिले में 4.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

इस संबंध में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बारामूला जिले का पत्तन इलाका भूकंप का केंद्र था। इससे अब तक किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की कोई भी खबर सामने नहीं आई है।

20 जनवरी को भी आया था भूकंप

बता दें कि 20 जनवरी को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस दिन रात 11:29 पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र 32.89 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.97 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था और गहराई 47 किलोमीटर मापी गई थी।

अंडमान निकोबार में भी कांपी धरती

जम्मू कश्मीर के अलावा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सुबह 3:30 पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यहां भी रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। अचानक धरती हिलने की वजह से लोगों के बीच हल-चल का माहौल देखा गया। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है। हालांकि तीव्रता कम होने की वजह से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। अंडमान और निकोबार द्वीप सिस्मिक जोन 5 के अंतर्गत आता है। साल 2004 में यहां भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। समुद्र में सुनामी और उफान पर चल रही लहरें इसका कारण थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews