VB-G RAM G बिल के खिलाफ संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, जया बच्चन ने भी TMC सांसदों के साथ किया “जी राम जी” विधेयक का विरोध

राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने सरकार पर विपक्ष की अनदेखी करने और जरूरी मुद्दों पर चर्चा न कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबा रही है। बता दें कि राहुल गांधी ने इस कानून को वापस लेने के लिए राष्ट्रव्यापी मोर्चा बनाने की घोषणा की है।
G Ram G

Opposition Protest

संसद शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन विपक्षी सांसदों ने “विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल 2025″ के विरोध में तृणमृल कांग्रेस के सांसदों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध में राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी शामिल हुईं। बता दें कि TMC सांसदों ने इस बिल के खिलाफ गुरुवार रातभर 12 घंटे का धरना दिया था।

जया बच्चन ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि विपक्ष के लोगों को बोलने का मौका भी नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि सरकार मनमाने ढंग से अपना निर्णय लागू कर रही है। उन्होंने प्रदूषण और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मुद्दों को नज़रअंदाज़ किए जाने पर भी चिंता जताई।

TMC सांसदों ने रातभर दिया धरना

गुरुवार दोपहर लोकसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच VB-G RAM G बिल पारित हो गया। इसके बाद राज्यसभा में भी देर रात बिल पारित कर दिया गया। इसके खिलाफ विपक्ष ने संसद परिसर में गांधी जी की तस्वीर लेकर अपना विरोध जताया। वहीं टीएमसी सांसदों ने रातभर संसद परिसर में धरना दिया।

जया बच्चन ने अन्य विपक्षी सांसदों के साथ किया “जी राम जी” बिल का विरोध

इस धरने के बाद शुक्रवार को अन्य विपक्षी सांसदों ने तृणमृल कांग्रेस के सांसदों के साथ मिलकर एक बार फिर “जी राम जी” बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी शामिल रहीं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “पहली बार ऐसा हो रहा है कि विपक्ष के लोगों से बातचीत नहीं होती। जो इनका मन है वो कर रहे हैं। वो प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा नहीं कर रहे। किसी को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा। जो सही मुद्दा है..जो जरूरी मुद्दा हैं..जिससे लोगों को तकलीफ हो रही है उसपर कौन चर्चा करेगा। लोगों के लिए अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं है..सांस लेने की मशीनें नहीं है। कौन इसपर चर्चा करेगा। वे किसी को बोलने ही नहीं देते हैं।”

राहुल गांधी ने की राष्ट्रव्यापी मोर्चा बनाने की घोषणा

बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘जी राम जी’ बिल के खिलाफ राष्ट्रव्यापी मोर्चा बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार का ये कदम मनरेगा को समाप्त करने वाला है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि मोदी सरकार ने एक रात में बीस साल से चल रही मनरेगा स्कीम को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने इसे गरीब विरोधी कदम बताते हुए कहा है कि कांग्रेस इस बिल को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी मोर्चा बनाएगी और हर स्तर पर आंदोलन करेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews