
JEE Main 2024 Result: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। जेईई मेंस सेशन 2 के रिजल्ट डेट की घोषणा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के कर दी है। एनटीए ने इन्फॉर्मैशन ब्रोशर के मुताबिक 25 अप्रैल को परिणाम घोषित होंगे। फाइनल आन्सर-की जल्द जारी हो सकती है। उम्मीदवार ऑफ़िशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
24 लाख उम्मीदवारों के किया रजिस्ट्रेशन
बता दें कि प्रोविजनल आन्सर-की पहले ही जारी हो चुकी है। ऑब्जेक्शन पोर्टल भी 12 से 14 अप्रैल तक खुला था। जेईई मेंस परीक्षा साल में दो बार होती है। सेशन 2 की परीक्षा 4 से 12 अप्रैल तक देश के 319 शहरों और देश के बाहर 22 शहरों में आयोजित हुई थी। जनवरी और अप्रैल दोनों सेशन को मिलाकर करीब 24 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार नीचे दिए गए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर कर सकते हैं:-
- सबसे पहले एनटीए के ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “JEE Main 2024 Result Session 2 Result के लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- स्क्रीन पर स्कोरकार्ड खुलेगा। इस डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में आप रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
27 अप्रैल से शुरू होंगे जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन
सेशन 1 या सेशन 2 में 2,50,000 के भीतर रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। उम्मीदवार jeeadv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

