JEE Mains 2021: तीसरे चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसा है परीक्षा कार्यक्रम

Dates-of-Supplementary-Examination-of-10th-and-12th-Announced-for-mp-board

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Mains 2021 परीक्षा के तीसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।  नॅशनल टेस्टिंग एजेंसी  ने इसकी जानकारी अपने पोर्टल और ट्विटर पर साझा की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक तीसरे चरण में केवल बीई /बीटेक के लिए सिर्फ एक पेपर होगा। परीक्षाएं 20 से 27 जुलाई तक आयोजित की जाएँगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यानी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अप्रैल सत्र की स्थगित JEE Mains 2021 परीक्षा के नए कार्यक्रम के हिसाब से एडमिट कार जारी कर दिए हैं।  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा घोषित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक 20,22 25 और 27 जुलाई को देश विदेश के 334 शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर स्थगित अप्रैल सत्र की (सत्र – 3)  संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 (JEE Mains 2021) का आयोजन होगा। ये परीक्षा कम्यूटर आधारित होगी। सत्र 3 में रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स की संख्या 709519 है।

ये भी पढ़ें – पवार होंगे विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार! गांधी परिवार से प्रशांत किशोर की मुलाकात के क्या है मायने?

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कहा है कि  जो स्टूडेंट्स JEE Mains 2021 के सत्र 3 की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं वे अपने एडमिट कार्ड आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग कर jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने ये भी कहा है कि यदि किसी स्टूडेंट को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आती है तो वो 011 – 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकता है।

ये भी पढ़ें – कैबिनेट में जल्द बदलाव करेंगे सीएम! 2 मंत्री पर गिरेगी गाज, जाने मामला

ये भी पढ़ें – क्या पंजाब में Congress के लिए संकटमोचन बनेंगे Kamalnath! ये है पूरा मामला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews