JEE Paper Leak Case 2021 : सीबीआई ने दिल्ली हवाईअड्डे से रूसी नागरिक को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

JEE Paper Leak Case 2021 : सीबीआई ने दिल्ली हवाईअड्डे से रूसी नागरिक को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली डेस्क रिपोर्ट। JEE मेंस 2021 परीक्षा पेपर लीक मामले (jee paper leak case) में CBI ने एक रूसी नागरिक को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में कथित छेड़छाड़ के लिए विदेशी नागरिक के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था जिस पर मुख्य हैकर होने का संदेह है।

यह भी पढ़े…सुजुकी ने बनाया Suzuki Access 125 को और भी आकर्षक, आंखें नहीं हटा पाएंगे आप

अधिकारियों ने बताया कि जब रूसी नागरिक विदेश से हवाईअड्डे पर पहुंचा तो केंद्रीय एजेंसियों ने सीबीआई को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने उसे तत्काल रोका और जेईई परीक्षा में छेड़छाड़ के सिलसिले में उसे हिरासत में लिया। इस मामले की जांच में पता चला था कि रशियन नागरिक एक बड़ा हैकर है। ये विदेशी नागरिक इस परीक्षा घोटाले का मुख्य आरोपी है। इससे पहले इस घोटाले में सीबीआई ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े…यहां पढ़िए 3 अक्टूबर की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि कुछ विदेशी नागरिक जेईई (मेन्स) समेत कई ऑनलाइन परीक्षाओं के लीक के मामले में अन्य आरोपियों की मिलीभगत से शामिल थे। उसने परीक्षा के दौरान सॉफ्टवेयर की कथित हैकिंग की थी। पकड़े गए रूसी नागरिक की पहचान मिखाइल शेरगिन के रूप में हुई है। एजेंसी ने बताया कि मिखाइल ने परीक्षा के दौरान iLeon सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ की थी। इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल परीक्षा के लिए किया गया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews