Jewar Airport: एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का रनवे बनकर हुआ तैयार, 2024 में उड़ान शुरू होने का इंतजार

Jewar Airport: एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का रनवे बनकर हुआ तैयार, 2024 में उड़ान शुरू होने का इंतजार

Jewar Airport: यूपी के जेवर में 1334 हेक्टेयर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नए साल 2024 में पहली फ्लाइट शुरू करने की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। इस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने का इंतजार सभी को बेसब्री से है।एयरपोर्ट का रनवे लगभग तैयार हो चुका है। रनवे की ऊपरी सतह पर आखरी काम बचा हुआ है। यह रनवे 3900 मीटर लंबा बनाया गया है। इसके नीचे विशेष प्रकार की कोटिंग की गई है। रनवे में 6 से ज्यादा लेयर डाली गई है। अंतिम लेयर के कार्य को शुरू हुए 10 दिन हो चुके हैं।

नोएडा एयरपोर्ट के रनवे को बहुत सोच समझकर आने वाली हर तमाम परेशानियों को मद्देनजर रखते हुए तैयार किया गया है। यह रनवे कुछ इस तरह बनकर तैयार किया गया है की बारिश में उड़ान भरने और जहाजों के उतरने में किसी तरह की कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े। आपको बता दें, यूपी के चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्रा 15 दिसंबर को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ट्रायल शुरू होने की तारीख को तय करने की आशंका जताई जा रही है।

आपको बता दें, जिस तरह से तेजी से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य किया जा रहा है यह उम्मीद जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले इस एयरपोर्ट पर ट्रायल शुरू हो जाएगा। यही वजह है कि पिछले 1 या डेढ़ साल से पहले ही शासन स्तर से नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर हर पल की अपडेट ली जा रही है।

इतना ही नहीं टर्मिनल बिल्डिंग का काम भी जोरों शोरों से चल रहा है। टर्मिनल बिल्डिंग का डिजाइन कुछ इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि इसमें उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा एंट्री पॉइंट पर बनारस के घाट की झलक देखने को मिलेगी। 12 मिलियन यात्रियों के यातायात को संभालने की क्षमता वाला टर्मिनल बनकर तैयार हो रहा है। नोएडा एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews