‘मैं बहुत जल्द मध्यप्रदेश आ रहा हूं तुम्हारी बखिया उधेड़ने’ इस मंत्री ने दी विजय शाह को खुली चेतावनी

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी कर्नल सोफिया पर दिए गए आपत्तिजनक बयान से खासे खफा हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अगर विजय शाह को तत्काल बर्खास्त नहीं किया गया तो यह साफ संदेश होगा कि भाजपा बेटियों के अपमान में शामिल है। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि अब उन्हें उठ खड़े होना होगा और ऐसे सिरफिरे और बदजुबान मंत्री को राजनीति से बाहर फेंकना होगा।
Kunwar Vijay Shah News

Jharkhand Minister Irfan Ansari Warns Vijay Shah : मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद एक तरफ वो कानूनी और राजनीतिक संकट में पड़ गए हैं, वहीं अब झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने उन्हें खुली चेतावनी दे दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ‘मैं बहुत जल्द मध्य प्रदेश आ रहा हूँ तुम्हारी बखिया उधेड़ने के लिए’।

इरफान अंसाली ने प्रधानमंत्री मोदी से भी इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ‘जिस प्रकार आपने देश के दुश्मनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की, उसी तरह अब समय आ गया है कि आप अपनी ही पार्टी में मौजूद उस व्यक्ति पर भी सख्त कदम उठाएँ, जिसने 60 करोड़ भारतीय महिलाओं का अपमान किया है। यह किसी भी दृष्टिकोण से राष्ट्रहित के खिलाफ है।’

कम नहीं हो रही विजय शाह की मुश्किलें

एक तरफ विजय शाह पर एफआईआर हो चुकी है। जबलपुर हाईकोर्ट ने बुधवार को चार घंटे के भीतर उनपर एफआईआर करने के निर्देश दिए। फिर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस निर्देश का पालन करने के निर्देश दिए। विजय शाह एफआईआर रुकवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तो वहां भी उन्हें फटकार ही मिली। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने सख्त लहजे में कहा, “आपके मुवक्किल ने किस तरह का बयान दिया है? वह संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति हैं। उन्हें जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। आप मंत्री होकर किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।” और अब उन्हें झारखंड के मंत्री ने खुलेआम मध्यप्रदेश आकर ज़ुबान खींच लेने और बखिया उधेड़ने की चेतावनी दे दी है।

झारखंड के मंत्री ने दी खुली चेतावनी

विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को ‘आतंकवादियों की बहन’ और ऐसे ही संबोधनों से पुकारना लोगों को खासा नागवार गुजरा है। इस बात पर सिर्फ राजनीतिक हलको में ही नहीं..जनसामान्य में भी आक्रोश है। एक तरफ प्रदेश कांग्रेस ने उनपर देशद्रोह का मुकदमा दायर करने की मांग की है..उनके निवास पर कालिख पोती गई, उन्हें बर्खास्त करने की माँग उठी, वहीं अब झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने भी उन्हें खुली चेतावनी दे दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने इस बयान की कड़ी भर्त्सना करते हुए लिखा है कि ‘विजय शाह, सुन लो – बिगड़े घोड़े को नकेल डालना मुझे आता है! अगर जुबान नहीं संभाली तो जुबान खींच लूंगा! मैं बहुत जल्द मध्य प्रदेश आ रहा हूँ तुम्हारी बखिया उधेड़ने के लिए!’ इतना ही नहीं..उन्होंने मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव विजय शाह को तुरंक बर्खास्त करने और जेल भेजने की मांग भी की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews