Jubbal Hill Station Of Himachal: भारत एक ऐसी जगह है, जहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। यहां ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक सभी तरह के स्थल मौजूद हैं, जहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। बात चाहे मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों की करी जाए, हिमाचल और उत्तराखंड के बर्फीले पहाड़ों की या फिर राजस्थान और गुजरात की खूबसूरत जगहों की सभी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

गर्मियों का मौसम चल रहा है और समर वेकेशन शुरू हो चुके हैं। हर कोई कहीं ना कहीं घूमने का प्लान बना रहा है। अगर आप भी किसी बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको इस भीषण गर्मी में हिमाचल के खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं, जहां जाने के बाद गर्मी बिल्कुल छूमंतर हो जाएगी।

बेस्ट है Jubbal Hill Station

गर्मियों के मौसम में हिल स्टेशन पर सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है और यही वजह है कि कहीं पर भी जाने से पहले दस बार सोचने की जरूरत पड़ती है। ज्यादा भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने के चलते छुट्टियों का पूरा मजा किरकिरा हो जाता है क्योंकि भीड़ की वजह से किसी भी जगह को आराम से देखने का मौका नहीं मिल पाता है।

 

अगर आप भी अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ किसी शांत और खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो हिमाचल की हसीन वादियों में बसा जुब्बल बेस्ट रहने वाला है। यहां आप भीड़ से दूर शांति का अनुभव कर सकेंगे। ये जगह शिमला से सिर्फ 100 किलोमीटर दूर है और यहां पर घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप यहां किन जगहों का दीदार कर सकते हैं।

 

जुब्बल में घूमने की जगह

जुब्बल पैलेस

यहां खूबसूरत और ऊंची पहाड़ियों पर जुब्बल पैलेस मौजूद है। यह पैलेस पूरी तरह से देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। आपको इंडो यूरोपियन और चीनी वास्तुकला का दीदार करने के लिए मिलेगा।

चंद्रा नाहन लेक

ये खूबसूरत सी लेक ऊंचे पहाड़ों पर बसी हुई है। इसके आसपास जो हरियाली और खूबसूरती मौजूद है वो किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकती है। आपको यहां जाने के बाद असीम शांति का अनुभव होने वाला है।

कोटखाई

यह जुब्बल में मौजूद एक प्राकृतिक गांव हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती बहुत ही मनमोहक है और इस जगह को शांत वातावरण का खजाना माना जाता है।

पब्बर नदी

ये नदी बहुत ही खूबसूरत है और इसके उद्गम स्थल तक।पहुंचने के लिए आपको ट्रैकिंग का सहारा लेना होगा। यहां पहुंचने पर आपको जो प्राकृतिक सुंदरता नजर आएगी उसे देख कर आप दीवाने हो जाएंगे, यहां आपको कई अनोखी चीजें देखने को मिलेगी।

 हटेश्वरी मंदिर

अगर प्राकृतिक खूबसूरती और शांति भरी इस जगह पर आपको किसी आध्यात्मिक स्थल की तलाश है तो आप हटेश्वरी मंदिर मंदिर जा सकते हैं। बताया जाता है कि इस जगह का निर्माण पांडवों ने किया था। यहां आप अपना पूरा दिन आध्यात्मिक वातावरण में बीता सकते हैं।

रागी वाटरफॉल

ये खूबसूरत सा वाटरफॉल जंगलों के बीच मौजूद है। इसका पानी किसी क्रिस्टल की तरह साफ है। यहां पहुंच कर आप ठंडे पानी में स्नान का आनंद ले सकते हैं।

समर वेकेशन में अगर आप भी कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं और किसी खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में मौजूद इस हिल स्टेशन पर जाने का प्लान आपको जरूर बनाना चाहिए। यहां के शांत वातावरण और प्राकृतिक खूबसूरती में आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।