Jyoti Maurya: झूठ बोलकर हुई थी ज्योति और आलोक की शादी, SDM के पिता ने खोले कई राज

Jyoti Maurya

Jyoti Maurya: आईएएस, आईपीएस और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्सेस स्टोरी तो बहुत सुनने में आती है, जो हर किसी को मोटिवेट करती है। लेकिन कई बार इन अधिकारियों से जुड़ी जो पर्सनल कहानियां सामने आती है, वह लोगों को हैरान कर देती है। इस वक्त यूपी के बरेली में एसडीएम ज्योति मौर्य की पर्सनल जिंदगी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका अपने पति आलोक मौर्य के साथ तलाक को लेकर विवाद चल रहा है, जो अब देश भर में चर्चा का विषय बन गया है। एसडीएम के पति सफाई कर्मी हैं और उनका कहना है कि उन्होंने ज्योति के करियर में पूरा साथ दिया लेकिन एसडीएम की पोस्ट मिलते ही उनके रंग बदलने लगे। वहीं दूसरी और ज्योति के पिता ने इस पूरी शादी को झूठा करार दिया है।

आलोक मौर्य का कहना है कि एसडीएम बन जाने के बाद ज्योति का दूसरे अधिकारी के साथ संबंध था और उन्हें इस बात की भनक लग गई थी। इसके बाद ज्योति तलाक लेने के लिए कोर्ट जा पहुंची और उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई। इसी बीच पति-पत्नी की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पिता ने खोला राज

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक जब इस पूरे मामले में और वायरल हुए कार्ड के बारे में ज्योति के पिता से बातचीत की गई, तो उनका कहना था कि शादी के समय उन्हें यह जानकारी दी गई थी कि आलोक मौर्य ग्राम पंचायत में अधिकारी है और शादी के कार्ड में भी यही छपवाया गया था। लेकिन अब आलोक खुद ही बोल रहा है कि मैं अधिकारी नहीं हूं, बल्कि चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी हूं, यह लोग धोखेबाज निकले।

उन्होंने कहा कि जब शादी की बुनियादी ही झूठी हो तो भला ऐसे व्यक्ति के साथ कोई रिश्ता कैसे निभा सकता है। यह भी जानकारी दी गई है कि आलोक के साथ उसके भाई अशोक मौर्य के बारे में भी गलत जानकारी दी गई है। वह सफाई कर्मी है लेकिन उससे शिक्षक बताया गया था।

सफाई कर्मी होना पूरे विवाद की जड़ है? जब यह सवाल ज्योति के पिता से पूछा गया तो उनका कहना था कि सफाई कर्मी होना वजह नहीं है। सबसे बड़ी वजह यह है कि झूठ क्यों बोला गया और धोखा क्यों दिया गया।

वायरल हुआ वीडियो

सारे वाद विवाद के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में महिला का चेहरा ब्लर है और कहा जा रहा है कि यह ज्योति मौर्य है। लेकिन एसडीएम ने इसे फेक बताया है और उनके पति ने भी इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आलोक मौर्य का क्या कहना

इस पूरे मामले में आलोक मौर्य का कहना है कि 2020 में उनकी पत्नी एक होमगार्ड कमांडेंट के संपर्क में आई थी और इसी के बाद से उनके रिश्ते में खटास आने लगी। आलोक ने यह तक कह दिया है कि उनकी पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच रही है।

शादी के वायरल हो रहे कार्ड पर आलोक का कहना है कि जब शादी हुई थी ज्योति अधिकारी नहीं थी, सिर्फ पढ़ रही थी। कार्ड मुझे फंसाने के लिए झूठे तरीके से तैयार किया गया है। कार्ड में दिया गया दिन, नाम, पता, तारीख सब कुछ सही है लेकिन नाम के नीचे लिखी गई अधिकारी की डिटेल बिल्कुल गलत है।

UPSC में हुई थी सिलेक्ट

साल 2015 में ज्योति मौर्य यूपीएससी परीक्षा में चयनित होकर एसडीम बनी थी। कई जिलों में एसडीएम की पोस्ट संभालने के बाद वह फिलहाल बरेली शुगर मिल में जीएम के पद पर हैं। साल 2010 में उनकी शादी आलोक मौर्य से हुई थी और 2015 में इनके जुड़वा बच्चे हुए। 2020 के बाद से इनके बीच अनबन चल रही है, जो अब देश भर में चर्चा का विषय है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews