खुशियां लाई, कांदा एक्सप्रेस आई, त्यौहार के सीजन में कम होगी प्याज की महंगाई, देखें खबर

सरकार द्वारा कांदा एक्सप्रेस संचालित करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य यह था कि फेस्टिव सीजन में लोग सस्ती रेट पर प्याज खरीद सके और दिवाली मना सके। महंगाई के इस दौर में प्याज के दाम 75 से 80 रुपये किलो तक पहुंच चुके हैं।
Kanda Express

Kanda Express : त्यौहारी सीजन में प्याज की कीमत कम करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया। आम आदमी की परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा कांदा एक्सप्रेस नाम की स्पेशल ट्रेन संचालित की गई है, जो कि महाराष्ट्र से देर रात दिल्ली के किशनगंज पहुंच चुकी है। इसमें करीब 16000 टन प्याज दिल्ली में आ चुकी है, जिसका उपभोक्ता मंत्रालय के अधिकारियों ने स्वागत भी किया। बता दें कि यह भारत के इतिहास में पहली बार हुआ। वहीं, व्यापारियों और आम लोगों के लिए यह दिवाली की बड़ी सौगात मानी जा रही है।

सरकार द्वारा कांदा एक्सप्रेस संचालित करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य यह था कि फेस्टिव सीजन में लोग सस्ती रेट पर प्याज खरीद सके और दिवाली मना सके। महंगाई के इस दौर में प्याज के दाम 75 से 80 रुपये किलो तक पहुंच चुके हैं। इसे कंट्रोल करने के प्रयास में नासिक से कांदा एक्सप्रेस चलाया गया।

Kanda Express चलाने का उद्देश्य

अब आपको सबसे पहले यह बता दें कि इस एक्सप्रेस का नाम कांदा इसलिए रखा गया क्योंकि महाराष्ट्र में प्याज को कांदा कहते हैं। जिसकी पहली ट्रेन नासिक से दिल्ली पहुंच चुकी है। इस दौरान 42 डब्बे में प्याज लादकर इसके गंतव्य तक लाया गया है, जिसे दिल्ली समेत इसके आसपास के बाजारों में 2,500 से 2,600 टन रोज सप्लाई किया जाएगा। इसे मार्केट में ₹35 किलो बेचा जाएगा। इससे आम इंसान को राहत मिलेगा। बता दें कि 16000 टन प्याज यदि ट्रक के जरिए स्पलाई की जाती तो करीब 52 ट्रकों का इस्तेमाल करना पड़ता। इससे समय भी ज्यादा लगता है और दाम में भी बढ़ोतरी होगी। जिसे देखते हुए कांदा एक्सप्रेस चलाया गया।

जनता में खुशी की लहर

इन दिनों त्यौहार का सीजन चल रहा है। ऐसे में सिंतबर महीने से प्याज, टमाटर सहित कई सब्जियों की कीमत आसमान की ऊंचाइयों को छू रही है, जिससे लोगों की बजट पर गहरा असर देखने को मिला है। अमूमन प्याज, टमाटम, आदि ऐसी चीजें हैं, जिसके बिना खाने का स्वाद बिगड़ जाता है। इस परेशानी का हल धूंढ़ते हुए केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है। इससे आम जनता में खुशी की लहर है।

सरकार ने दी ये जानकारी

वहीं, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, “भारत सरकार की नई पहल… उपभोक्ताओं के लिए सस्ते दरों में प्याज उपलब्ध करवा रहा है जो कि मात्र 35 रुपये/ किलोग्राम होगा।” इसके साथ ही आगे लोकेशन की जानकारी देते हुए लिखा गया है, “मोबाइल वैन, NCCF और NAFED के जरिए प्याज उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और कोलकाता में वितरित किया जाएगा।”

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews