कंगना रनौत ने नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को कहा गजनी, ट्वीट वायरल

कंगना रनौत ने नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को कहा गजनी, ट्वीट वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Newly Elected Vice President Kamala Harris)  का समर्थन किया है। इसी के साथ अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन (Newly Elected President Joe Biden) पर तंज कसते हुए कंगना ने उन्हें गजनी (Gajni) बताया है। गजनी से जो बाइडेन की तुलना करते हुए कंगना ने कहा कि वे हर पांच मिनिट में सब भूल जाते हैं, ऐसे में सारी सरकार कमला हैरिस ही चलाएंगी।

कंगना रनौत ने एक ट्वीट (tweet) में लिखा है कि “गजनी बाइडेन के बारे में सुनिश्चित नहीं, जिसका डाटा हर 5 मिनट बाद क्रैश हो जाता है, इतनी सारी दवाईयां जो उनमें इंजेक्ट की गई हैं, इससे वो एक साल से ज्यादा नहीं ट‍िक पाएंगे, ये साफ है आगे कमला हैरिस ही कमान संभालेगी। जब एक महिला उठती है तो वो दूसरी महिलाओं के लिए भी रास्ता बनाती है। इस ऐतिहासिक दिन को सेलिब्रेट करें।” आमिर खान (Amir khan) की फिल्म गजनी के किरदार पर आधारिक कंगना रनौत का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि  दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और जो बाइडेन के बीच कड़ा मुकाबला था। लेकिन पेन्सिलवेनिया राज्य में शानदार जीत दर्ज करने के बाद 77 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन अब अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। इस राज्य में जीत के बाद बाइडेन को 270 से अधिक ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिल गये जो जीत के लिए जरूरी थे। इसी के साथ इसके साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews