वे इस प्रकार के बयान भविष्य में ना दें; बीजेपी ने किया किसान आंदोलन पर दिए कंगना रनौत के बयान से किनारा, दी नसीहत

पार्टी की ओर से नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए अभिनेत्री को अनुमति नहीं है और ना ही इस बयान के लिए वह अधिकृत है। साथ ही अभिनेत्री को सख्त हिदायत भी दिया गया है कि आगे इस तरह की बयानबाजी ना हो।
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut News : बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। फिलहाल, वह किसान आंदोलन पर अपने दिए हुए बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, अभिनेत्री किसान आंदोलन के दौरान दुष्कर्म और मर्डर की बात को लेकर निशाने पर हैं। जिसे लेकर आज भाजपा ने आपत्ति जताई है। साथ ही प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि यह पार्टी का मत नहीं है। वहीं, विपक्षी दल भी लगातार इस बयान को लेकर निशाना साध रहे हैं।

दी नसीहत

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रेस नोट जारी करते हुए यह साफ कर दिया गया है कि कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान पर पार्टी का मत नहीं है। पार्टी की ओर से नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए अभिनेत्री को अनुमति नहीं है और ना ही इस बयान के लिए वह अधिकृत है। साथ ही अभिनेत्री को सख्त हिदायत देते हुए यह निर्देश भी दिया गया है कि आगे भविष्य में वह इस प्रकार की बयानबाजी ना करें, क्योंकि बीजेपी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांतों पर काम करती है।

कांग्रेस ने की माफी की मांग

इधर, यह मुद्दा अन्य पार्टियों के बीच भी काफी गरमाता हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से कंगना के इस बयान पर माफी मांगने की मांग की गई है। पार्टी का कहना है कि अब वो सिर्फ फिल्म एक्ट्रेस नहीं, बल्कि BJP की सांसद हैं। उनके इस बयान के बाद लोगों का सिर शर्म से झुक गया है और लोगों में आक्रोश भी है। आगे कहा कि किसी भी राजनेता को देश के अन्नदाताओं के लिए ऐसे शब्द नहीं कहना चाहिए।

वहीं, किसान नेता राकेश टिकैट ने इस बात की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि किसी भी सांसद को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने क्षेत्र में विकास और जनता की हित की ओर ध्यान देना चाहिए।

इधर, शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सोशल मीडिया X पर भाजपा को टैग करते हुए लिखा कि जारी प्रेस नोट ना तो बीजेपी के लेटरहेड पर है और ना ही इसपर किसी के हस्ताक्षर है। इसे भाजपा की ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी डाला गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews