Karnataka Cabinet Expansion: आज सिद्धारमैया सरकार के 24 मंत्री लेंगे शपथ, आलाकमान का जातीय समीकरण पर जोर

Karnataka Cabinet Expansion

Karnataka Cabinet Expansion Today: आज कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है और आला कमान ने मंत्री बनाए जाने वाले नेताओं के नाम तय कर दिए हैं। तकरीबन 24 नेता मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। कृष्ण बायरे गोड़ा, ईश्वर खंड्रे, वरिष्ठ नेता एच के पाटिल और दिनेश गुंडुराव पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। लक्ष्मी हेब्बालकर कैबिनेट की अकेली महिला मंत्री होने वाली हैं।

आज Karnataka Cabinet Expansion

शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 11:45 पर राज भवन में रखा गया है। हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस ने जिले में पावर इक्वेशन और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए विधायकों का चयन किया है और लेटरहेड पर उनके नाम के आगे उनकी जाति भी लिखी गई है।

किस समुदाय से कौन

कांग्रेस ने विधायकों का जो चयन किया है उसमें से छह विधायक लिंगायत और 5 विधायक वोक्कालिगा समुदाय से हैं। एससी एसटी की संख्या भी 5 है और बैकवर्ड समुदाय से भी 5 लोगों का चयन किया गया है। एक नामधारी रेड्डी के साथ ब्राह्मण, जैन और मुस्लिम विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेगा।

Karnataka Cabinet Expansion

नाटक के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 34 है और आज मंत्री मंडल के विस्तार के साथ ये संख्या पूरी हो जाएगी। 20 मई को सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और अन्य 8 मंत्री शपथ ले चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews