Karnataka Elections: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 10 मई को होगी वोटिंग, 13 तारीख को आएंगे नतीजे

MP Election 2023

Karnataka Elections Announced: कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 10 मई को चुनाव करवाया जाएगा और इसके नतीजे 13 मई को सामने आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि वोटिंग एक ही चरण में करवाई जाएगी।

यहां पर लगभग 5.12 करोड़ मतदाता है जो 224 विधानसभा सीटों पर मतदान डालने वाले हैं। इसके अलावा 9.17 लाख वोटर्स पहली बार अपने मत का प्रयोग करने वाले हैं।

Karnataka Elections का ऐलान

तारीख तय होने के बाद अब चुनावी तैयारियों में तेजी आने वाली है। पहली बार वोट डालने वालों की जानकारी देते हुए राजीव कुमार ने बताया कि एक प्रोसेस पहले ही शुरू कर दी गई थी। जिसके तहत जो लोग 1 अप्रैल को 18 साल के होने वाले हैं, वह भी वोट डाल सकते हैं। इसके लिए एडवांस एप्लीकेशन ले ली गई थी।

24 मई को पूरा होगा कार्यकाल

वहीं बात कर्नाटक की सरकार की करें तो राज्य में मौजूद भाजपा सरकार का कार्यकाल 24 मई को खत्म हो जाएगा। इस बार के चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच देखा जाने वाला है। पिछले चुनाव में कांग्रेस और जेडीएस एक साथ है लेकिन इस बार यह अलग चुनाव लड़ने वाले हैं।

9.17 लाख है नए वोटर्स

इस बार कुछ नए मतदाता भी वोट डालने वाले हैं जो 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं या फिर जल्द ही करने वाले हैं उन्हें वोटिंग लिस्ट में शामिल किया गया है।

कुल वोटर्स 5.22 करोड़ हैं जिनमें से 2.59 करोड़ महिलाएं, 2.62 करोड़ पुरुष, 12.15 लाख सीनियर सिटीजन, 4699 थर्ड जेंडर और 5.55 लाख दिव्यांगजन शामिल हैं।

इन राज्यों में होना है उपचुनाव

कर्नाटक के अलावा पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर भी 10 मई को चुनाव होने वाले हैं। पंजाब के जालंधर, उत्तर प्रदेश के छानबे और स्वार, ओडिशा के झारसुगुड़ा और मेघालय की सोहियोंग सीट पर उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग द्वारा फिलहाल राहुल गांधी की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews