26 दिनों के बाद फिर से खुला केदारनाथ धाम पैदल मार्ग, जानिए क्यों किया गया था बंद

भारी बारिश के चलते बंद किए गए केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग को एक बार फिर भक्तों के लिए खोल दिया गया। दरअसल इसे पूरी तरह से ठीक करने के बाद यह फैसला लिया गया है।
26 दिनों के बाद फिर से खुला केदारनाथ धाम पैदल मार्ग, जानिए क्यों किया गया था बंद

उत्तराखंड में स्थित बाबा केदारनाथ के दर्शन करने जानें वालें श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल एक बार फिर भक्तों को बाबा केदारनाथ को निहारने का मौका मिलने वाला है। जानकारी के अनुसार करीब 26 दिनों के बाद केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग को एक बार फिर खोल दिया गया है। जिससे भक्त एक बार फिर केदारनाथ धाम जा सकेंगे।

दरअसल हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस बार भारी बारिश को भूस्खलन के चलते मार्ग को बंद कर दिया गया था। हालांकि अब इसे एक बार फिर खोल दिया गया है, ताकि भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शन कर सकें।

इस वजह से रास्ते को किया गया था बंद

बता दें कि भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से उत्तराखंड में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। 31 जुलाई की रात को हुई मूसलधार बारिश ने राज्य के कई क्षेत्रों को बुरी तरह प्रभावित किया था, जिसमें केदारनाथ धाम का पैदल मार्ग भी शामिल था। वहीं इस बारिश के चलते गौरीकुंड से केदारनाथ तक के 19 किलोमीटर लंबे मार्ग के कई हिस्सों में भारी नुकसान हुआ था। 29 स्थानों पर मलबे के जमा होने के कारण इस मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए बंद करना पड़ा था। इस विपदा के चलते हजारों भक्तों को अपनी यात्रा अधूरी छोड़नी पड़ी थी।

26 दिन बाद फिर से खोला गया मार्ग

दरअसल भूस्खलन के कारण मार्ग बंद होने के बाद, उत्तराखंड के जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इस मुश्किल परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने हर संभव उपाय किए। स्थानीय अधिकारियों ने तेजी से कार्यवाही करते हुए क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। जिसके बाद 26 अगस्त को यह पैदल मार्ग फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews