केरल विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने की 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, पूर्व सीएम के बेटे को भी मिला टिकट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 55 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। पार्टी अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से, वीडी सतीशन को पारावूर से टिकट दिया गया है। वहीं पूर्व सीएम ओमन चांडी के पुत्र चांडी ओमन को पुथुपल्ली से टिकट दिया है।
Assam Assembly Election 2026

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों (पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी) में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। तो वहीं राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच, केरल में कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है। मंगलवार को कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बड़ी बात यह है कि पार्टी ने इस सूची में 20 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका देकर भरोसा जताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को भी टिकट

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के पुत्र चांडी ओमन को पुथुपल्ली से टिकट दिया है। तो वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर से टिकट दिया गया है। वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन को वट्टीयूरकाउ से उम्मीदवार बनाया है।

सोमवार को भाजपा ने की थी उम्मीदवारों की सूची जारी

बता दें कि सोमवार को BJP ने भी केरल विधानसभा चुनावों के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा गया है। कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन और नेमोम से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे।

केरल चुनाव की तारीख

केरल विधानसभा के 140 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल 2026 को केरल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews