MGNREGA Wages: खड़गे ने की मोदी सरकार की आलोचना, कहा, “18 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में मनरेगा वेतन बकाया”

MGNREGA Wages: खड़गे ने की मोदी सरकार की आलोचना, कहा, “18 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में मनरेगा वेतन बकाया”

MGNREGA Wages: कॉंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होनें केंद्र सरकार पर मनरेगा बजट में कटौती का आरोप लगाया है। बुधवार को खड़गे ने कहा कि, “केंद्र सरकार पर अभी भी देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 6,366 करोड़ रुपये का मनरेगा वेतन बकाया है।” उन्होनें ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।

खड़गे ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर कॉंग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, “मोदी सरकार ने इस साल मनरेगा के बजट मे 33 प्रतिशत की कटौती की है। 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर मनरेगा मजदूरी का 6,336 करोड़ रुपये का बकाया है।”

2005 में शुरू हुई थी योजना

ग्रामीणों को कार्य का अधिकार देने के लिए 23 अगस्त, 2005 को मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा मनरेगा योजना की शुरुआत हुई थी। खड़गे के मुताबिक अभी भी 14.42 करोड़ सक्रिय श्रमिक इसका लाभ उठा रहे हैं, जिसमें आधे से अधिक महिलायें हैं।

कोविड-19 महामारी के दौरान करोड़ों श्रमिकों को मिली मदद

मल्लिकार्जुन खड़गे के कहा कि, “कोविड 19 महामारी के दौरान लॉकडाउन के दौरान मनरेगा एक जीवनरक्षक था। इसने करोड़ों श्रमिकों के लिए सुरक्षा जाल के रूप में काम किया, जिससे महामारी के दौरान 80% आय में कमी की भरपाई हुई।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews