DMRC ने की UPI सर्विस शुरू, स्मार्टफोन की मदद से बुक करें दिल्ली मेट्रो टोकन

DMRC ने की UPI सर्विस शुरू, स्मार्टफोन की मदद से बुक करें दिल्ली मेट्रो टोकन

Delhi Metro: भारत में सबसे पहली मेट्रो सर्विस राजधानी दिल्ली में करीब दो दशक पहले शुरू हुई थी। शुरुआत में केवल एक रूट पर करीब साढ़े आठ किलो मीटर तक चलने वाली दिल्ली मेट्रो ने मौजूदा समय में लगभग पूरी राजधानी को कवर कर लिया है और शहर में ट्रांसपोर्टेशन का यह एक सुविधाजनक साधन बनी हुई है। अगर आप भी राजधानी दिल्ली में रहते हैं और मेट्रो का उपयोग करते हैं तो दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ओर से लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी आपको होनी चाहिए।

यूपीआई से कर पाएंगे टोकन के लिए पेमेंट

दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने घोषणा की है कि पैसेंजर अब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का उपयोग करके टिकट वेंडिंग मशीनों और कस्टमर सपोर्ट सेंटर्स पर टोकन के लिए भुगतान कर सकते हैं। साथ ही पैसेंजर अब उन मोबाइल एप्लिकेशन का भी उपयोग कर सकते हैं, जो पूरे दिल्ली-एनसीआर नेटवर्क के स्टेशनों पर स्मार्ट कार्ड रिचार्ज और मेट्रो क्यूआर टिकट खरीद को भुगतान करने के लिए स्मार्टफोन पर यूपीआई को सक्षम करते हैं।

यूपीआई के जरिए टोकन खरीदने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • सबसे पहले उस सर्विस का चयन करें जिसके लिए आप टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) पर उपयोग करना चाहते हैं।
  • इसके बाद आपको भुगतान करने के कई ऑप्शन्स मिलेंगे, जिसमें से आप UPI को चुनें।
  • UPI का ऑप्शन चुनने के बाद स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड दिखाई देगा, जिसे समय सीमा के भीतर स्कैन करके पेमेंट करें।
  • पेमेंट होने के बाद आपको टिकट मिल जाएगा या आपका स्मार्ट कार्ड रिचार्ज जारी हो जाएगा।

UPI कस्टमर सपोर्ट सेंटर्स का उपयोग करके ऐसे खरीदें मेट्रो टिकट

इसके साथ ही पैसेंजर कस्टमर सपोर्ट सेंटर्स के पेमेंट ऑप्शन्स के मेन्यू में इसका चयन करके ऑपरेटर को बता सकता है कि वह UPI से पेमेंट करना चाहता है। जिसके बाद स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड दिखाई देगा। इस क्यूआर कोड से पेमेंट करके आप मेट्रो का टोकन प्राप्त कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews