जानिए कब शुरू होगी Vishwakarma Yojana और किसे मिलेगा फायदा, PM मोदी ने लाल किले से की घोषणा

PM Modi in Ratlam

PM Modi Vishwakarma Yojana : आज भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा आज लगातार 10वीं पर लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अब जनसंख्या के मामले में भी अग्रणी देश हैं। इतना बड़ा देश, मेरे परिवार के 140 करोड़ सदस्य आज स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।” वहीं, इस खास मौके पर पीएम मोदी ने एक नई योजना की घोषणा की। जिसका नाम ‘विश्वकर्मा योजना’ है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि कब और किसको मिलेगा इस योजना का फायदा।

इनको मिलेगा फायदा

विश्वकर्मा योजना’ के तहत, पारंपरिक कामगारों को इसका फायदा मिलेगा। योजना में 13 से 15,000 करोड़ तक की राशि आवंटित की जा रही है। पीएम मोदी ने स्कीम का ऐलान करते हुए कहा कि यह योजना खासकर नाई, सुनार, धोबी जैसे पारंपरिक कामगारों के लिए होगी। जिन्हें विभिन्न प्रकार के समर्थन और प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे अपने कौशलों को बेहतर तरीके से विकसित कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

इस दिन होगी लॉन्च

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी यह ‘विश्वकर्मा स्कीम’ अगले महीने 17 सितंबर को लॉन्च होगी। इस दिन विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। इस दिन कुशल मजदूर और मशीन से जुड़े लोग अपने कौशलों की पूजा करते हैं। इसलिए यह योजना उनके लिए एक भेंट होगा। यह योजना समय के साथ औद्योगिकीकरण और तकनीकी परिवर्तन होगा। बता दें कि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी होता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews