ड्यूटी समय पूरा हो जानें के चलते 180 यात्री की फ्लाइट को पायलट ने जयपुर में छोड़ा, सड़क मार्ग से एयरलाइन्स ने दिल्ली पहुंचाया

तकरीबन 9 घंटे तक एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2022 के 180 यात्री परेशान होते रहे। दरअसल पायलट का ड्यूटी समय पूरा हो जानें के चलते पायलट फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर ही छोड़कर चले गए। हालांकि बाद में यात्रियों को सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया।
ड्यूटी समय पूरा हो जानें के चलते 180 यात्री की फ्लाइट को पायलट ने जयपुर में छोड़ा, सड़क मार्ग से एयरलाइन्स ने दिल्ली पहुंचाया

एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट जो पेरिस से दिल्ली आ रही थी, को पायलट जयपुर में छोड़कर ही चले गए। दरअसल पायलट का कहना था कि उनके ड्यूटी के घंटे पूरे हो गए हैं। इसीलिए वह आगे फ्लाइट नहीं उड़ा सकते हैं। वही इससे नाराज यात्रियों ने इसकी निंदा की। दरअसल फ्लाइट में लगभग 180 से ज्यादा पैसेंजर शामिल थे, जो तकरीबन 9 घंटे तक इस वजह से परेशान होते रहे। हालांकि बाद में एयर इंडिया ने इसका इंतजाम करते हुए उन्हें सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना किया।

दरअसल फ्लाइट में मौजूद पैसेंजरों का कहना था, कि रविवार रात 10:00 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2022 दिल्ली के लिए पेरिस से रवाना हुई थी। वहीं इस फ्लाइट को सोमवार सुबह यानी अगले दिन 10:30 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम के चलते फ्लाइट दिल्ली में लैंड नहीं हो सकी थी।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल खराब मौसम के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की ओर से पायलट को आदेश दिया गया था कि फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर ही लैंड करवाया जाए। जिसके चलते पायलट ने ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देशानुसार दोपहर 12:10 बजे फ्लाइट को जयपुर में लैंड करवाया। जिसके बाद पायलट द्वारा काफी देर तक यह इंतजार किया गया कि फ्लाइट को फिर से उड़ाने के निर्देश दिए जाएं। लेकिन जब पायलट को दोपहर तक निर्देश नहीं मिले तो उन्होंने अपना ड्यूटी समय पूरा होने के कारण फ्लाइट को जयपुर में ही छोड़ दिया। हालांकि इस वजह से सभी 180 यात्री लगभग 9 घंटे तक परेशान होते रहे।

जानिए यात्रियों का क्या है कहना?

हालांकि यह पहली दफा नहीं है जब एयर इंडिया को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है। दरअसल कुछ ना कुछ वजह से यात्रियों की नाराजगी सामने आती रहती है। इस बार इस मामले के कारण 180 यात्री परेशान होते रहे। इसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया। दरअसल यात्रियों का कहना था, कि उन्हें किसी और फ्लाइट से दिल्ली भेजा जाना चाहिए था। लेकिन एयरलाइंस द्वारा उनकी मांगे नहीं मानी गई और बाद में उन्हें सड़क मार्ग से ही दिल्ली भेजने का निर्णय लिया गया। हालांकि कुछ पैसेंजरों का यह भी कहना था कि उन्हें एयरलाइंस की ओर से कोई मदद नहीं मिली। वह अपने निजी के वाहनों से दिल्ली पहुंचे हैं। आपको बता दे की जयपुर दिल्ली का सब्सीट्यूट एयरपोर्ट है यदि मौसम के कारण फ्लाइट दिल्ली में लैंड नहीं कर पाती है, तो उसे जयपुर में लैंड कराया जाता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews