कृषिका स्टार्टअप ने मिलेट्स से बनाई टेस्टी आइसक्रीम, विश्व भर के लीडर्स चख चुके हैं स्वाद, पढ़ें Success Story

कृषिका स्टार्टअप ने मिलेट्स से बनाई टेस्टी आइसक्रीम, विश्व भर के लीडर्स चख चुके हैं स्वाद, पढ़ें Success Story

Pratibha Tiwari Success Story : आइसक्रीम हम सभी का फेवरेट होता है, खासकर बच्चों के लिए। गर्मी हो या सर्दी आइसक्रीम लवर्स हर सीजन में इसे खाना पसंद करते हैं। वहीं, अब मार्केट में धीरे-धीरे मिलेट्स की आइसक्रीम सेल हो रही है। यह भारतीय व्यापार में एक तरह बिजनेस का रूप बन चुका है जोकि पॉपुलर और हेल्थी आइसक्रीम वैरायटी है, जिसमें मिलेट्स जैसे अनाज का उपयोग किया जाता है। इसमें आमतौर पर बाजरा, रागी और जौ का उपयोग किया जाता है। यह आइसक्रीम ग्लूटेन-फ्री, लैक्टोज-फ्री, और प्रोटीन-रिच होती है। ऐसा ही एक स्टार्टअप प्रतिभा तिवारी ने की, जिसका स्वाद देश ही नहीं बल्कि विदेश के तमाम लीडर्स भी चख चुके हैं। आइए पढ़ते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी…

हाल ही में दिल्ली में G20 सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें विश्व भर के लीडर्स पहुंचे थे। यहां प्रतिभा भी अपनी स्टार्टअप लेकर पहुंची थी क्योंकि उन्हें इस सम्मेलन में अपना स्टॉल लगाने का मौका मिला था। बता दें कि कृषिका स्टार्टअप की इस डिलीशियस आइसक्रीम को लगभग सभी लीडर्स ने चखा था और उसकी काफी तारीफ भी की। दरअसल, मार्केट में आइसक्रीम तो बहुत से प्रकार के मिल जाते हैं लेकिन मिलेट से टेस्टी आइसक्रीम बनाना एक इनोवेटिव आइडिया है। हाल ही में उन्हें IIM काशीपुर की तरफ से 25 लाख रुपए का ग्रांट मिला है। जिसका मतलब है कि इन रूपयों का इस्तेमाल प्रतिभा अपने बिजनेस को बढ़ावा देने में करेंगी और उन्हें यह रकम वापस नहीं चुकाने होंगे।

ऐसे की शुरूआत

बता दें कि कृषिका स्टार्टअप की शुरुआत मध्य प्रदेश में रहने वाले प्रतिभा तिवारी ने साल 2022 में की थी। जब सरकार ने इसे प्रमोट करना शुरू किया तो बड़ी में लोग मिलेट के फायदे को समझने लगे, तभी प्रतिभा ने इस स्टार्टअप की ध्यान दिया। हालांकि, इसपर स्टडी करने के बाद प्रतिभा ने पाया कि बच्चे इसे खाने में इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे।

तब उनके दिमाग में एक आइडिया आया कि क्यों ना मिलेट से आइस्क्रीम बनाई जाए। जिसे बनाने में करीब 6 महीने का वक्त लगा और उन्होंने इतनी टेस्टी आइसक्रीम बनाई कि हर वर्ग के लोगों को बहुत पसंद आई। आइसक्रीम के अलावा उन्होंने मिलेट से कई सारे प्रोडक्ट्स तैयार किए हैं। इस बिजनेस की शुरूआत में प्रतिभा ने 10 लाख रुपयों का निवेश किया था और आज वह सक्सेसफुल बिजनेस वूमेन हैं।

इन शहरों में होता है प्रोडक्ट सेल

  • दक्षिणी दिल्ली
  • हैदराबाद
  • भोपाल
  • मुंबई

फिलहाल, उनकी सेलिंग ऑफलाइन मोड में होती है। उन्होंने ई-कॉमर्स यानी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने कदम नहीं रखे हैं। हालांकि, इसपर काम किया जा रहा है। इसके अलावा, प्रोडक्ट की क्वालिटी पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है ताकि हर वर्ग के ग्राहक को यह आइसक्रीम बेस्ट लगे।

पहले टीचर थी प्रतिभा

दरअसल, पहले प्रतिभा एक टीचर थी लेकिन वह अपने पेशे से बिल्कुल खुश नहीं थी और वह अपनी लाइफ में एक बड़ी बिजनेस वूमेन बनना चाहती थी। इसके लिए वह तरह-तरह के बिजनेस आईडियाज पर काम कर रही थी। 9 साल पहले प्रतिभा ने भूमिशा ऑर्गेनिक्स नाम के स्टार्टअप की शुरुआत की थी। उन्होंने करीब 1,500 किसानों के साथ मिलकर अपने ब्रैंड को डेवलप किया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews