KVS Admission 2024: पहली कक्षा में एडमिशन के लिए 1 अप्रैल से आवेदन होगा शुरू, जारी हुई गाइडलाइन

KVS Admission 2024: पहली कक्षा में एडमिशन के लिए 1 अप्रैल से आवेदन होगा शुरू, जारी हुई गाइडलाइन

KVS Admission 2024 : केंद्रीय विद्यालय संगठन भारत सरकार के अधीनस्थ और शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। इसी कड़ी में KVS द्वारा पहली कक्षा में एडमिशन लेने के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। जिसके तहत, 1 अप्रैल 2024 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है जोकि 15 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान अभिभावक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसकी पहली सूची 19 अप्रैल, दूसरी 29 अप्रैल और तीसरी 8 मई को जारी किया जाएगा।

kvs admission

जरूरी दिशा-निर्देश

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश बनाए गए हैं। जिसके तहत क्लास 1 में एडमिशन के लिए बच्चों की आयु 6 वर्ष होना अनिवार्य है। उससे कम उम्र के बच्चों का एडमिशन नहीं किया जाएगा। वहीं, 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक कक्षा 2 से लेकर 11वीं क्लास में एडमिशन लिया जाएगा जोकि ऑफलाइन माध्यम से होगा। जिसकी सूची 15 अप्रैल तक जारी की जाएगी। बता दें कि यह आवेदन सीट खाली रहने पर ही लिए जाएंगे।

भोपाल KVS में इतनी सीटें उपलब्ध

ऐसे में बच्चों के एडमिशन की राह देख रहे माता-पिता KVS की अधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें। इसमें अपडेट आते ही लिस्ट में अपने बच्चों का नाम देख सकते हैं। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 केंद्रीय विद्यालय है और सभी स्कूल की पहली कक्षा में लगभग 650 सीटें उपलब्ध है। उसके तहत कुल 3250 सीटें उपलब्ध हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • इसके लिए सबसे पहले KVS की अधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • यहां आपको होमपेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करें।
  • अब वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म को भरें।
  • आवेदन को पूरा करने के बाद सबमिट कोड डालें।
  • जिसके बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews