पेंशनरों की पेंशन पर ताजा अपडेट, शुरू हुई ये नई व्यवस्था, लाखों को मिलेगा लाभ

pension news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। EPFO: एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (Employee Provident Fund Organization) के कर्मचारियों के लिए काम की खबर है।जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) की डेडलाइन हटाने के बाद ईपीएफओ (EPFO) ने पेंशनर्स (Pensioners) को एक और बड़ी राहत दी है। इसके तहत अब पेंशनरों को पेंशन के लिए कोई परेशानी नहीं होगी।इससे हर साल 3 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP News: लापरवाही पर बड़ा एक्शन- पंचायत सचिव समेत 6 निलंबित, 12 को नोटिस, 2 निष्कासित

दरअसल, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत की जा रही पहल के तहत ईपीएफओ ने अब कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन ही ‘पेंशन पेमेंट ऑर्डर’ देने की व्यवस्था की गई है। ईपीएफओ ने एक ताजा Tweet कर बताया है कि ‘ईपीएफओ द्वारा ‘निर्बाध सेवा’: अंशदाता सेवानिवृत्ति के दिन पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्राप्‍त कर सकेंगे। सभी क्षेत्रीय कार्यालय ‘प्रयास सेवानिवृत्ति के दिन पीपीओ जारी करने की कोशिश’ नामक मासिक वेबिनार का आयोजन कर रहे हैं। तीन माह के भीतर सेवानिवृत्ति हो रहे कर्मचारियों को वेबिनार में मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के लिए नियोक्ताओं के साथ आमंत्रित किया जा रहा है। इस पहल से हर साल रिटायर होने वाले लगभग 3 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

PPO Number

दरअसल, कर्मचारी के रिटायर होने के बाद उन्हें ईपीएफओ द्वारा 12 डिजिट का एक पीपीओ नंबर जारी किया जाता है और इसी के जरिए वो हर महीने पेंशन पाते है।बिना PPO नंबर के रिटायरमेंट के बाद पेंशन नहीं मिलती। ये एक तरह का रेफरेंस नंबर होता है और इसके जरिए कई तरह के लाभ लिए जा सकते हैं। सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस से संवाद के लिए भी इसी PPO नंबर का उपयोग होता है तो इसे संभालकर रखना जरूरी होता है, अगर ये खो जाए तो आप पीएफ नंबर के जरिए इसे दोबारा पा सकते हैं। वहीं बैंक अकाउंट नंबर से भी इसे दोबारा हासिल किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews