
मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है, जिससे एक बार फिर सनसनी फैल गई है। बाबा सिद्दीकी को वाई-सिक्योरिटी भी मिली हुई थी, मगर इसके बाद भी बांद्रा के खेरवाड़ी सिग्नल के पास, उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर उनपर हमला किया गया और हत्या कर दी गई।
दरअसल इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस सनसनीखेज हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। इसे लेकर बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने इस हत्या को “दोस्ती का फर्ज” बताया है और इसे अंजाम दिया है। इसके साथ ही जारी किए गए संदेश में सलमान खान और दाऊद इब्राहिम से जुड़े पुराने विवादों का भी उल्लेख किया गया। वहीं यह धमकी भी दी गई है कि जो भी सलमान खान या दाऊद गैंग के करीबी सहयोगियों की मदद करेगा, उसे इसका परिणाम भुगतना होगा।

जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल शनिवार रात को जब बाबा सिद्दीकी कार्यालय से बाहर निकल रहे थे, तभी तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला करते हुए गोलियां बरसा दीं। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने अलग-अलग हथियारों से छह गोलियां चलाईं उनपर चलाई, जिनमें से तीन गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगीं दो पेट में और एक सीने में। वहीं इस खतरनाक हमले के चलते उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया, जिसके पैर में गोली लगने की जानकारी सामने आई है। घटना के तुरंत बाद बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें रात 11:27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानिए कैसे दिया घटना को अंजाम?
बता दें कि इन हमलावरों ने अत्याधुनिक 9.9 मिमी पिस्तौल का इस्तेमाल इस हत्या में किया है, जिसकी गोलियां बाबा सिद्दीकी की बुलेटप्रूफ कार के शीशे को पार कर गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले की तैयारी इन हमलावरों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी और हमलावरों ने करीब 40 दिनों तक सिद्दीकी की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी थी। वहीं घटना के वक्त हमलावरों ने अपने चेहरों को ढका हुआ था, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक अपराधी अभी भी फरार बताया जा रहा है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

