अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई गिरफ्तार, बाबा सिद्दीकी समेत कई मर्डर केस से जुड़े हैं तार, 10 लाख का इनाम

कैलिफॉर्निया पुलिस ने अनमोल बिश्नोई को हिरासत में लिया है। कई हाई-प्रोफाइल अपराधों में पुलिस ने उसे वांटेड घोषित किया है।
anmol bishnoi arrested

Anmol Bishnoi Arrested: गैगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे कैलिफॉर्निया पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अनमोल बिश्नोई का नाम बाबा सिद्दीकी, सिद्धू मूसेवाला समेत कई हाई-प्रोफाइल हत्याकांड से जुड़ा है। सलमान खान के घर पर गोलीबारी के मामले भी उसे आरोपित माना गया है।

कुछ समय पहले ही अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि अनमोल बिश्नोई उनके देश में है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने प्रत्यर्पण का प्रस्ताव भेजा। जिसके कुछ दिनों बाद ही यह खबर सामने आई है।रिपोर्ट्स की माने तो फिलहाल पुलिस अनमोल बिश्नोई से पूछताछ कर रही है।

एनआईए द्वारा 10 लाख का इनाम घोषित (Lawrence Bishnoi) 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से अनमोल बिश्नोई के खिलाफ 18 मामले दर्ज किए गए है। हाल ही में एनएआई द्वारा उससे जुड़ी सहायक सूचना के लिए 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने गृहमंत्रालय प्रत्यर्पण का प्रस्ताव भेजा, जिसे जल्द ही विदेश मंत्रालय को भेजा जा सकता है।

बाबा सिद्दीकी के शूटर से थे संपर्क (Baba Siddiqui Murder Case)

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में शामिल शूटर से अनमोल बिश्नोई संपर्क में था। देश से बाहर रहते हुए वह स्नैपचैट के जरिए तीनों संदिग्ध शूटरों के साथ मैसेज एक्सचेंज करता था। एनसीपी नेता हत्याकांड के मामले में अब तक 25 लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है।

सलमान खान के घर पर फायरिंग में भी वॉन्टेड (Salman Khan)

19 अप्रैल को सलमान खान के घर पर फायररिंग के मामले में भी पुलिस अनमोल बिश्नोई की तलाश कर रही है। मामले से जुड़े दो आरोपी जेल में हैं। पुलिस ने चार्ज शीट में लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई का नाम भी दर्ज किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews