अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस गैंग ने दी जान से मारने की धमकी! बाल संत की मां ज्योति अरोड़ा ने किया बड़ा दावा

बाल संत अभिनव अरोड़ा को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। दरअसल ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्हें यह धमकी लॉरेंस गैंग द्वारा दी गई है। बता दें कि बाल संत अभिनव अरोड़ा पिछले कुछ दिनों से सोशल पर मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज के साथ उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।
अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस गैंग ने दी जान से मारने की धमकी! बाल संत की मां ज्योति अरोड़ा ने किया बड़ा दावा

अभिनव अरोड़ा का नाम पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ है। दरअसल अभिनव अरोड़ा बाल संत हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई फॉलोवर्स हैं। कुछ दिनों पहले बाल संत अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। दरअसल यह वीडियो वृंदावन का बताया जाता है। जिसमें अभिनव अरोड़ा जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज जी के सत्संग में स्टेज पर दिखाई देते हैं। वहीं इस दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने बाल संत को स्टेज से नीचे उतर जाने के लिए कहा था। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।

वहीं इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद सोशल मीडिया पर बाल संत अभिनव अरोड़ा ट्रोलर्स द्वारा जमकर ट्रोल किया गया। जिसपर अभिनव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि “मेरी भक्ति को नकली कहा जा रहा है। मुझे ट्रोल किया जा रहा हैं। जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज मेरे गुरु हैं और क्या आपके गुरु ने कभी आपको नहीं डांटा क्या?”

पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

वहीं अब बाल संत अभिनव अरोड़ा को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। दरअसल अभिनव अरोड़ा की मां ज्योति अरोड़ा के द्वारा दावा किया जा रहा है कि लॉरेंस गैंग ने उनके नंबर पर एक मैसेज भेजा है, जिसमें अभिनव और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं इस धमको को लेकर परिवार ने पुलिस प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल अभिनव की मां का कहना है कि “अभिनव अरोड़ा ने ऐसा कुछ गलत नहीं किया है, जिसकी वजह से हमारे पास धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।”

परिवार ने पुलिस में की शिकायत

हालांकि इसे लेकर परिवार ने पुलिस में शिकायत की है। अभिनव अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अक्टूबर को धमकियों के बारे में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन बाबजूद इसके पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई भी एक्शन नहीं लिया है। इसके साथ ही अभिनव अरोड़ा ने बताया कि उनका जो वीडियो जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज जी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। उस मामले उन्होंने पुलिस और कोर्ट का रुख किया है। हालांकि अभिनव अरोड़ा का कहना है कि वे ऐसा नहीं चाहते थे। उनका कहना है कि उन्होंने ट्रोल कर रहे युट्यूबर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews