LIC Policy 2021 : हर दिन 130 रुपये निवेश कर पा सकते है 27 लाख, यहां देखें पूरी डिटेल्स

LIC

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप एक बेटी के पिता है और शादी (Wedding 2021) और भविष्य (Future Planning) के खर्चों के लिए चिंतित है तो यह खबर आपके बेहद काम की है।सरकारी योजनाओं के अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) आपके लिए ऐसी पॉलिसी (LIC Policy2021) लेकर आया है, जिसमें आप हर रोज सिर्फ 130 रुपए का निवेश (Investment) करके करीब 27 लाख रुपए की बचत कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, 25 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें कितनी हो जाएगी सैलरी

दरअसल, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) बेटियों को ध्यान में रखते हुए एलआईसी कन्यादान पाॅलिसी (LIC Kanyadaan policy) लेकर आया है। इसके लिए पॉलिसी धारक को 130 रुपये रोजाना (47,450 रुपये सालाना) जमा करने होंगे। पॉलिसी अवधि के 3 वर्ष से कम समय के लिए प्रीमियम का भुगतान किया जाएगा। यह पॉलिसी 25 साल के लिए होगी जिसमें समय पूरा होने पर 27 लाख रुपये वापस मिलेंगे। पॉलिसी अवधि के 3 वर्ष से कम समय के लिए प्रीमियम का भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. Bank Holidays 2021: अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरुरी काम

खास बात ये है कि LIC कन्यादान पॉलिसी लेने वाले धारक की उम्र 18-50 वर्ष के बीच और बेटी की न्यूनतम आयु एक वर्ष होनी चाहिए। बेटी की आयु (Age) के हिसाब से इस पॉलिसी की समय सीमा घटा दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति कम या ज्यादा पेमेंट करना चाहता है तो वह इस पॉलिसी प्लान में शामिल हो सकता है।इसमें नामांकन के लिए निवेशक की न्यूनतम आयु 30 वर्ष है और निवेशक की बेटी की न्यूनतम आयु 1 वर्ष होनी चाहिए।

पिता की मृत्यु के बाद होगा लाभ

LIC पॉलिसी की खास बात यह है कि प्लान के दौरान कोई अनहोनी हो जाए और पिता की मृत्यु हो जाए तो पॉलिसी के सभी प्रीमियम माफ हो जाते हैं, यानी कि किस्त एलआईसी भरती है। जब बच्ची की उम्र 21 साल होती है तो उसे 11 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। इसके साथ ही जिस वक्त पिता का निधन होता है उस वक्त एलआईसी पीड़ित परिवार को तुरंत पांच लाख रुपये देती है। अगर मृत्यु दुर्घटना से हुई हो तो पांच लाख रुपये अतिरिक्त मिलते हैं।

यह दस्तावेज जरुरी

इस LIC पॉलिसी के लिए आपको अपनी पहचान, पता, उम्र वगैरह का प्रमाण देने की जरूरत होगी। डॉक्युमेंट में आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, आय प्रमाण पत्र, कोई एक पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी। वही आवेदन फॉर्म भर कर उस पर साइन करना होगा और पहले प्रीमियम के लिए चेक या कैश पेमेंट करना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews