Selfie ले रहे लोगों पर टूटा आकाशीय बिजली का कहर, देशभर में 60 से ज्यादा की मौत

Selfie ले रहे लोगों पर टूटा आकाशीय बिजली का कहर, देशभर में 60 से ज्यादा की मौत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के अलग अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ये घटनाएं हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए दुख व्यक्त किया है।

दिल्ली पहुंचे सीएम शिवराज, केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के साथ फसल बीमा योजना पर चर्चा

मध्यप्रदेश के श्योपुर और ग्वालियर में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हुई जबकि शिवपुरी, अनूपपुर और बैतूल में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में अलग अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की जान गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बिजली गिरने से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जिसमें सबसे अधिक संख्या प्रयागराज से है जहां 14 लोगों की जान गई। वहीं कानपुर देहात, फतेहपुर, कौशांबी, फिरोजाबाद, उन्नाव, सोनभद्र, हरदोई, मिर्जापुर सहित कुछ अन्य स्थानों पर भी ये दुखद हादसे हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावितों को तत्काल 4 लाख सहायता राशि मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान में सेल्फी ले रहे लोगों पर आकाशीय बिजली का कहर टूटा। आमेर किले के पास वॉच टॉवर पर चढ़कर सेल्फी ले रहे लोगों पर बिजली गिरी जिसमें 8 की मौत हो गई। ये लोग बारिश के बीच यहां मौसम का आनंद लेने जुटे थे और खबरों के मुताबिक उस समय मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे। इसी के साथ अलग अलग स्थानों पर बिजली गिरने से करीब 20 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर शोक जताते हुए मारे गए परिवार को 5 लाख आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इसी के साथ देशभर में कई मवेशी भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews