अब कैसे कहेंगे ‘कुछ मीठा हो जाए’, Cadbury Dairy Milk चॉकलेट में मिला रेंगता हुआ कीड़ा

Cadbury Dairy Milk chocolate

Worm found crawling in Cadbury Dairy Milk chocolate : वैलेंटाइन वीक चल रहा है और भले ही चॉकलेट डे चला गया हो, लेकिन चॉकलेट्स हर दिन दिए जाने वाले गिफ्ट्स में शामिल होती है। और वैलेंटाइन डे या वीक ही नहीं..अब तो जन्मदिन, शादी की सालगिरह या किसी भी खुशी के मौके पर चॉकलेट देने का चलन बढ़ गया है। और जब बात आती है चॉकलेट की तो ज्यादातर लोगों के ज़हन में पहला खयाल कैडबरी का आता है।

क्या चॉकलेट खाना सेहत के लिए सुरक्षित रह गया है!

कैडबरी चॉकलेट्स सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रांड्स में शामिल है। खासकर कैडबरी Cadbury Dairy Milk तो क्या बच्चे..क्या बड़े, सबकी ही फेवरेट होती है। डेयरी मिल्क की इतनी वैरायटी मौजूद है कि आप अपनी इच्छा, सामने वाले की पसंद और अपने बजट के हिसाब से इसे चुन सकते हैं। मिठाइयों में इन दिनों मिलावट की इतनी खबरें आती हैं..ऐसे में कई लोगों को चॉकलेट्स देना एक सेफ ऑप्शन भी लगता है। लेकिल हाल ही में जो खबर आई है..वो आपके इस विश्वास को डगमगा सकता है।

कैडबरी चॉकलेट में मिला रेंगता हुआ कीड़ा

हैदराबाद में एक शख्स ने कैडबरी की डेयरी मिल्क चॉकलेट खरीदी और जैसे ही रैपर फाड़ा..उसे अंदर एक जिंदा कीड़ा रेंगता हुआ मिला। इस वीडियो को एक्स पर @RobinZaccheus नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है ‘आज रत्नदीप मेट्रो अमीरपेट से खरीदी गई कैडबरी चॉकलेट में एक कीड़ा रेंगता हुआ मिला..क्या इन एक्सपायरी के नजदीक पहुंचे उत्पादों की कोई गुणवत्ता जांच होती है? सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरों के लिए कौन जिम्मेदार है?’ इस वीडियो को देखकर लोग हक्के बक्के हैं क्योंकि ये सीधे सीधे सेहत से जुड़ा मामला है। खासकर बच्चों की सेहत से क्योंकि इन चॉकलेट्स के सबसे ज्यादा शौकीन वही होते हैं।

कंपनी ने जताया खेद

इस वीडियो पर कैडबरी डेयरी मिल्क की आधिकारिक वेबसाइट से जवाबी कमेंट करते हुए खेद व्यक्त किया गया है। उन्होने लिखा है कि ‘ Mondelez India Foods Private Limited ( पूर्व में Cadbury India Ltd) उच्चतम गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने का प्रयास करता है, और हमें यह जानकर खेद है कि आपको एक अप्रिय अनुभव हुआ है। हमें आपकी चिंता का समाधान करने में सक्षम बनाने के लिए, कृपया हमसे बात करें।’ इस पोस्ट को अब तक 167 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसपर कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews