LOCK DOWN: रेलवे का बड़ा फैसला-30 जून तक नही चलेंगी रेग्युलर ट्रेने

indian railways 12-2-2022

नई दिल्ली। लॉक डाउन 4.0 के पहले भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत 30 जून तक रेग्युलर ट्रेने नही चलाई जाएंगी। सभी यात्रियों को रिफंड दे दिया जाएगा। Indian Railways ने साफ किया है कि इस दौरान श्रमिक ट्रेनें और स्पेशन ट्रेनें चलती रहेंगी। इससे पहले यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने अब 6 माह तक ट्रेन का टिकट रद्द करने की अनुमति दे दी है,हालांकि कहा जा रहा था कि रेलवे 22 मई से मेल, एक्सप्रेस और शताब्दी ट्रेनों का संचालन शुरू कर सकता है। लेकिन अब जून तक सभी ट्रेनों के लिए बुक टिकट रद्द कर दिया गया है।

भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला करते हुए नियमित यात्री ट्रेनों में 30 जून को या उससे पहले यात्रा के लिए बुक किए गए सभी टिकटों को रद्द करने का निर्देश किया है। हालांकि रेलवे ने स्पष्ट कहा है कि सभी श्रमिक ट्रेनें और विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला करते हुए 30 जून 2020 और उसेस पहले तक की सभी टिकटों को रद्द करने का फैसला किया है। वहीं रेलवे ने कहा है कि 30 जून 2020 तक बुक किए गए सभी टिकटों का रिफंड कर दिया गया है। रिफंड के लिए रेलवे ने पहले ही गाइडलाइंस जारी की है।

आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब ट्रेन टिकटों की बुकिंग को रेलवे द्वारा कैंसिल किया गया है। इससे पहले भी रेलवे ने 17 मई तक ट्रेनों के टिकट कैंसिल किए थे। उससे पहले रेलवे ने 25 अप्रैल तक की बुकिंग रद्द की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews