Lockdown Extended: अब यहां एक हफ्ते बढ़ाया लॉकडाउन, इन परीक्षाओं को अनुमति

Lockdown

देहारदून, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट (Corona Delta Plus Variant) की दस्तक के बीच तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government) के बाद हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने कुछ रियायतों के साथ 5 जुलाई से बढ़ाकर 12 जुलाई तक लॉकडाउन (Lockdown Extended) कर दिया गया है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव विजयवर्धन ने आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़े.. 5 जुलाई को MP को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर सकते है बड़े ऐलान

राज्य सरकार (State Government) की ओर से जारी आदेश के अनुसार,  महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत 12 जुलाई को सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन (Haryana  Lockdown Extended) लगा रहेगा। इस दौरान सरकार ने चार्टर्ड अकाउंटेंट इंस्टीट्यूट्स को सीए की परीक्षाएं कराने की अनुमति प्रदान कर दी है। यह परीक्षाएं पांच जुलाई से 20 जुलाई के बीच होंगी।

राज्य सरकार ने निर्देश (Lockdown Extended 2021) दिए हैं कि परीक्षाओं के लिए केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों व गाइडलाइन का अनुपालन जरूरी है। इसके अलावा सरकार ने आर्मी द्वारा हिसार में भर्ती के लिए होने वाले कामन एंट्रेंस टेस्ट (CEE) की भी अनुमति प्रदान कर दी है। बाकी सभी छूट पहले की तरह रहेंगी।

यह भी पढ़े.. Job Alert 2021: मध्य प्रदेश में इन पदों पर निकली है भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

वही पहले के आदेश के अनुसार, बाजारों में स्थित सभी दुकानों जहां सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगी। मॉल सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुल सकेंगे। इसके साथ ही रेस्टोरेंट, होटल व बार सुबह 10 बजे खुलकर रात 10 बजे तक ही अपनी सेवाएं दे सकेंगे, हालांकि इनको अपने यहां बैठने की क्षमता आधी यानी 50 प्रतिशत ही रखनी होगी।

राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों (College) के कैंपस खोलने की इजाजत को जारी रखा है, हालांकि यह सुविधा फिलहाल रिसर्च स्कॉलर्स के लिए ही जारी है, जबकि शिक्षक (Teachers) केवल उन छात्रों  (College Student0 की ही क्लास ले सकेंगे, जिनकों अपनी पढ़ाई (Study) में कुछ संशय है।  इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़े.. Indian Railways 2021 : 7 जुलाई से MP समेत इन राज्यों से चलेंगी दर्जनों स्पेशन ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews