Lok Sabha Election 2024: BJP की जीत का खाता खुला, गुजरात से ये प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी निलेश कुम्भानी के तीन प्रस्तावकों के हस्ताक्षरों को लेकर सवाल उठाये थे लेकिन चुनाव अधिकारी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अपने एक भी प्रस्तावक को मौजूद नहीं रख पाए जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने उनका फॉर्म निरस्त कर दिया ।
Mukesh Dalal BJP

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भले ही अभी 6 चरण बाकी हैं और परिणाम में एक महीने से ज्यादा का समय, लेकिन इस बीच भारतीय जनता पार्टी के लिए गुजरात से एक अच्छी खबर आई है, यहाँ से भाजपा की जीत का खाता खुल गया है, गुजरात के सूरत लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, शेष 8 उम्मीदवारों ने फॉर्म वापस लिए 

आप इस खबर को पढ़कर चौंक गए होंगे..दरअसल सूरत लोकसभा सीट से भाजपा के मुकेश दलाल और कांग्रेस के निलेश कुम्भानी सहित 8 अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म भरा था, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन फॉर्म त्रुटियों की वजह से चुनाव अधिकारी ने निरस्त कर दिया और फिर शेष बचे 8 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लिया जिसके बाद शेष केवल भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल बचे जो निर्विरोध चुनाव जीत गए।

कांग्रेस ने लगाये सरकार पर गंभीर आरोप 

यहाँ बता दें कि भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी निलेश कुम्भानी के तीन प्रस्तावकों के हस्ताक्षरों को लेकर सवाल उठाये थे लेकिन चुनाव अधिकारी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी अपने एक भी प्रस्तावक को मौजूद नहीं रख पाए जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने उनका फॉर्म निरस्त कर दिया, उधर कांग्रेस ने नामांकन रद्द कराने का आरोप सरकार पर लगाया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews