Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने कहा ‘हमारे लिए चुनाव से ज़रूरी संविधान और लोकतंत्र बचाना है’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि हमने मार्च से अब तक प्रधानमंत्री जी से 272 सवाल पूछे लेकिन एक का भी जवाब नहीं मिला है। वही पवन खेड़ा ने कहा कि हमारे नेता संविधान बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Jairam Ramesh

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण में एक जून क वोट पड़ेंगे। कांग्रेस ने एक बार फिर दावा किया है कि चार जून को उसकी सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि 9 मार्च 2024 से हर दिन लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरु होने के तुरंत बाद से हमने निवर्तमान प्रधानमंत्री से मुद्दें पर आधारित सवाल किए हैं। पिछले 72 दिनों में हमने उनसे 272 ऐसे सवाल पूछे हैं। ये प्रश्न पिछले 10 साल के अन्याय काल में टूटे हुए वादों और उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन एक का भी जवाब नहीं आया। वहीं पवन खेड़ा ने कहा कि हमारे लिए संविधान और लोकतंत्र बचाना प्राथमिकता है।

जयराम रमेश ने कहा ‘इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी’

हमने 77 दिनों में चुनाव आयोग से 117 शिकायतें कीं। ये शिकायतें आचार संहिता समेत कई अन्य उल्लंघनों के बारे में थीं। इनमें 14 शिकायतें नरेंद्र मोदी, 8 शिकायतें CM योगी और 3 शिकायतें गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गईं। हमने पिछले 72 दिनों में नरेंद्र मोदी से 272 सवाल पूछे थे, लेकिन हमें एक भी जवाब नहीं मिला। कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार बहुत ही सकारात्मक था। ये ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का परिणाम है। कांग्रेस ने 23 जनवरी से 16 मार्च तक देश के सामने 5 न्याय और 25 गारंटी रखी। इसके माध्यम से श्रमिक न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, हिस्सेदारी न्याय, नारी न्याय की बात की गई। कांग्रेस ने जनता को 5 न्याय और 25 गारंटी दी है। इसके साथ ही हमने संविधान की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि 4 जून को INDIA गठबंधन को निर्णायक बहुमत मिलने जा रहा है। 

पवन खेड़ा ने कहा कि हमने संविधान बचाने की मुहिम छेड़ी है

कांग्रेस ने ‘न’ से न्याय के आधार पर अपनी बात रखी और अपना प्रचार किया। वहीं, नरेंद्र मोदी और BJP ने ‘म’ से मंदिर, मंगलसूत्र, मटन, मुजरा जैसे शब्दों के आधार पर अपना प्रचार किया। इन सबके बाद अब प्रधानमंत्री ध्यान लगाने चले गए हैं। जिस आदमी ने पूरे 10 साल लोगों का ध्यान भटकाया, अब वह ध्यान लगा रहे हैं। जब हम ‘न्याय’ की बात कर रहे थे, तो नरेंद्र मोदी टोंटी और भैंस चोरी जैसी बातें कर रहे थे। कांग्रेस के प्रचार ने नरेंद्र मोदी के प्रचार को पटरी से उतार दिया। इस चुनाव में उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं था। जब BJP ने ‘400 पार’ का नारा दिया, तब इनके इरादे देश के सामने आए। BJP के कई नेताओं ने कहा कि वे संविधान बदल देंगे, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने संविधान को बचाने की मुहिम छेड़ दी। चुनाव से ज्यादा जरूरी हमारे लिए संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews