Lok Sabha Election 2024: हीट वेव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी, लोकसभा चुनाव के दौरान सभी बूथ पर वोटरों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Lok Sabha Election 2024: हीट वेव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी, लोकसभा चुनाव के दौरान सभी बूथ पर वोटरों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Heat Wave Advisory: लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल से वोट पड़ेंगे। वहीं आखिरी चरण के मतदान 1 जून को होगा। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि चुनावी महीनों में देश के अधिकांश राज्यों में मतदान के दौरान भीषण गर्मी पड़ सकती है। ऐसे में चुनाव आयोग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि देश भर के सभी पोलिंग बूथों पर समुचित व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही सभी पोलिंग बूथों पर लोगों को कुछ सुविधाएं भी दी जाएंगी।

सभी पोलिंग बूथों पर मिलेगा पानी-ओआरएस

हीट वेव को देखते हुए चुनाव आयोग ने एजवाइजरी जारी की है। आयोग ने 10 लाख मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। आयोग ने कहा कि हर पोलिंग बूथ पर वोटरों को डिस्पोजेबल गिलास में पानी के साथ ओआरएस की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वहीं लोगों को हीट वेव से बचाने के लिए टेंट और सननेट लगाने का आदेश राज्य निर्वाचन आयोग को दिया गया।

बढ़ाई जाएगी बूथों-कर्मचारियों की संख्या

चुनाव आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग को आदेश दिया कि इस बार बूथों की संख्या बढ़ाई जाएं। ताकि वोटिंग में कम समय लगे। इसके साथ ही गर्मी को देखते हुए हर बूथों पर कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही पैरा मेडिकल स्टाफ भी बूथों पर नजर आएंगे। वो मतदाताओं के स्वास्थ्य का जायजा लेते रहेंगे। आयोग ने ये भी कहा कि देश में सभी बूथ स्टेशन ग्राउंड फ्लोर पर ही बनाए जाएंगे। कोई भी पोलिंग बूथ ग्राउंड फ्लोर से उपर वाली किसी मंजिल पर नहीं बनाया जाएगा।

इन लोगों को दी जाएगी प्राथमिकता

आयोग ने कहा कि बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को पोलिंग बूथ पर प्राथमिकता दी जाएं। वहीं कुछ जगहों पर वोटरों को उनके घर से मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने के लिए परिवहन सुविधा भी दी जाएगी। आयोग ने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो हर दो महिला के बाद एक पुरुष वोटर वोट दे सकेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews