Lok Sabha Election 2024: भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- माँ के कहने पर BJP ज्वाइन की

Manish Kashyap Join BJP

Lok Sabha Election 2024: प्रसिद्ध यू ट्यूबर बिहार के बेटे के नाम से मशहूर मनीष कश्यप आज भाजपा परिवार में शामिल हो गए, सांसद मनोज तिवारी ने उन्हें भाजपा मुख्यालय में पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई, मनीष कश्यप ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

माँ के कहने पर ज्वाइन की BJP : मनीष कश्यप 

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई  से बात करते हुए मनीष कश्यप ने कहा कि मैंने अपनी माँ के कहने पर भाजपा ज्वाइन की है, मैं मेरी माँ और मनोज भैया के साथ कल ही बिहार से दिल्ली आया हूँ, मैं इन लोगों की वजह से मैं जेल से निकल पाया,  मेरे बुरे दिन दूर कर पाया इसलिए भाप्पा ज्वाइन की है, मनीष ने कहा कि लालू परिवार ने पूरा बिहार लूट लिया  उसे बचाना हैं मुझे अब भाजपा के साथ मिलकर बिहार को मजबूत करना हैं।

पार्टी ज्वाइन करते समय भावुक होने की बताई ये वजह 

भाजपा ज्वाइन करते समय भावुक होने  सवाल पर मनीष कश्यप ने कहा कि सब जानते हैं मैं किस परिवार से आता हूँ मैं खपरे के घर में रहने वाला साधारण व्यक्ति हूँ और मुझे ये सम्मान भाजपा में मिला, इसलिए मैं भावुक हो गया, उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की  सबसे बड़ी पार्टी है मैं अब पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करूँगा।

X पर मनीष ने लिखा – माँ ने मुझे पीएम मोदी को सौंप दिया है 

सोशल मीडिया X पर  मनीष कश्यप ने लिखा- दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में माँ ने मुझे सौंप दिया।। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी BJP से जुड़कर अब मैं माँ और मोदी जी के नेतृत्व में मातृभूमि के लिए काम करूंगा।। जय हिन्द।।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews