Lok Sabha Election 2024 : जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा ‘चीनी श्रमिकों को आयात करने की हो रही प्लानिंग’

उन्होंने कहा कि जब स्किल इंडिया जुमले के तहत ट्रेनिंग लेने वाले 83% लोगों को नौकरी नहीं मिल पा रही है, तब मोदी सरकार अपनी  वाहियात योजनाओं में सुधार लाने के बजाय चीनी श्रमिकों को आयात करने की प्लानिंग कर रही है।
JR

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जयराम रमेश ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्किल इंडिया की नाकामी के बाद अब चीनी श्रमिकों को आयात करने की प्लानिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया के अंतर्गत ट्रेनिंग लेने के बाद भी कई युवा बेरोज़गार घूम रहे हैं और अब वो ये नया शिगूफ़ा लेकर आए हैं।

बीजेपी पर आरोप

जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा है कि ‘”स्किल इंडिया” नाम के महाजुमले के 10 साल बाद, निवर्तमान मोदी सरकार ने अपनी विफलता स्वीकार कर ली है। अब यह भारत के कारखानों को चलाने के लिए चीनी श्रमिकों के एक वर्ग को इजाज़त देने की योजना बना रहा है। जब स्किल इंडिया जुमले के तहत ट्रेनिंग लेने वाले 83% लोगों को नौकरी नहीं मिल पा रही है, तब मोदी सरकार अपनी  वाहियात योजनाओं में सुधार लाने के बजाय चीनी श्रमिकों को आयात करने की प्लानिंग कर रही है।’

उन्होंने कहा कि ‘उस भाजपा से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है, जिसने 2008 से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ बंद कमरों में कम से कम 12 बैठकें की हैं और जिसके कार्यकाल में सस्ते चीनी सामानों के आयात में भारी वृद्धि के कारण भारत का एमएसएमई सेक्टर नष्ट हो गया? 4 जून को, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता संभालेगी तब हम अपनी ‘पहली नौकरी पक्की’ गारंटी को लागू करना शुरू करेंगे – प्रत्येक शिक्षित युवा को प्रशिक्षुता के अधिकार की गारंटी दी जाएगी। हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को नौकरी के दौरान प्रशिक्षण मिलेगा और वे भविष्य में सामने आने वाले हर उद्योग में काम करने के लिए तैयार होंगे। चीनी श्रमिकों को लाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी’।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews