Lok Sabha Election 2024 : जीतू पटवारी ने कहा ‘पीएम मोदी के 400 पार का नारा हुआ पंचर’, INDIA गठबंधन को 300 से ज़्यादा सीटें मिलने का दावा

पंजाब के होशियारपुर में पत्रकारों से बात करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पाँचवें चरण के मतदान के बाद साफ़ हो गया है कि देश में कांग्रेस की लहर चल रही है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उम्मीद है वे 75 साल में रिटायर होने के नियम का पालन करेंगे।
Lok Sabha Election 2024 : जीतू पटवारी ने कहा ‘पीएम मोदी के 400 पार का नारा हुआ पंचर’, INDIA गठबंधन को 300 से ज़्यादा सीटें मिलने का दावा

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी का मुख्य चुनावी मुद्दा जनता का ध्यान भ्रमित करना और नफरत की राजनीति का सहारा लेना रहा है। जबकि कांग्रेस पार्टी “न्याय के 5 सिद्धांत” पर चुनाव लड़ रही है जिसका उद्देश्य किसान, युवा, महिला, श्रमिक सहित हर वर्ग के लिए न्याय है।

‘मोदी जी का नारा पंचर हुआ’

पंजाब के होशियारपुर में पत्रकारों से बात करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि पाँचवें चरण के बाद अब छठा और सातवें चरण का मतदान होना है और साफ़ हो गया है कि कांग्रेस की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की 300 से ज़्यादा सीटें आएँगी। नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा पंचर हो गया है और उस पंचर पर अब कई स्टिकर भी नहीं लग रहा है। वो जैसे भाषा उपयोग कर रहे हैं वो बेहद निंदनीय है। एक प्रधानमंत्री से ऐसी भाषा की उम्मीद कोई नहीं कर सकता है। वो अपने भाषणों में मांस, मछली, मंगलसूत्र, मुसलमान से लेकर ये तक कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो वो आपकी टोटियाँ निकालकर ले जाएगी, बिजली के कनेक्शन काट देंगे, बैंक खातों से पैसा निकाल लेंगे। ये पीएम का नैरेटिव इन चुनावों में रहा है।

‘उम्मीद है 75 साल में रिटायर हो जाएँगे मोदी जी’

उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात है कि पीएम मोदी अपनी पार्टी में रिटायर होने के लिए 75 साल का नियम लेकर आए। 74 साल की उम्र में ही हम देख रहे हैं कि जैसी मनःस्थिति मोदी जी की बन रही है, जो भाषा है..हम मानते हैं कि पचहत्तर साल की आयु होने के बाद वो भी अपने बनाए नियम का पालन करेंगे। नरेंद्र मोदी ने किसानों को 3 काले कानून दिए थे, हम उनके लिए 3 संजीवनी लेकर आ रहे हैं। पहली संजीवनी MSP की कानूनी गारंटी। दूसरी संजीवनी कर्ज़ माफी और GST मुक्त किसानी और तीसरी संजीवनी 30 दिन के अंदर फसल बीमा की रकम का भुगतान। इन तीन गारंटियों के साथ-साथ हम गरीब परिवारों की महिलाओं को 1 लाख रूपये हर साल देने और युवाओं की 1 लाख की पहली नौकरी पक्की करने जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ भी किसान परिवारों को मिलेगा। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी देश में समानता लाना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का विकास हो और संसाधनों पर हर वर्ग की हिस्सेदारी हो। उन्होंने दावा किया कि इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। 

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews