Lok Sabha Election 2024 : ‘बीजेपी की विदाई के सिर्फ तीन हफ़्ते बचे’ जयराम रमेश ने किया सरकार बनाने का दावा

उन्होंने कहा कि चौथा चरण ख़त्म होने के साथ अब तक 379 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है और इसके बाद स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी की विदाई के सिर्फ़ तीन हफ़्ते बचे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव की दिशा अब बिल्कुल साफ़ है।
JR

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि हम हम किसानों, पिछड़ा वर्ग, बेरोजगारी, महंगाई, जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौथे चरण के मतदान के बाद अब बीजेपी और पीएम मोदी की विदाई के सिर्फ़ तीन हफ़्ते बचे हैं।

‘पीएम की हताशा नज़र आ रही है’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ने कहा कि मतदान के चौथे चरण के बाद साफ हो गया है कि बीजेपी दक्षिण में साफ़ और उत्तर, पश्चिम और पूर्वी भारत में हाफ होने वाली है। उन्होंने कहा कि चौथा चरण ख़त्म होने के साथ अब तक 379 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है और इसके बाद स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी की विदाई के सिर्फ़ तीन हफ़्ते बचे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव की दिशा अब बिल्कुल साफ़ है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री के चेहरे पर घबराहट साफ़ दिख रही है। वह हर चरण की वोटिंग के बाद और भी ज़्यादा हताश और निराश दिखने लगते हैं।

इंडिया अलायंस की सरकार बनने का दावा

जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी प्रथम चरण की वोटिंग के बाद उन्होंने लोगों को डराना शुरू कर दिया और ध्रुवीकरण का सहारा लिया। दूसरे चरण के बाद वह हास्यास्पद रूप से भैंसों को छीनने की साज़िश का आरोप लगाने लगे और बेशर्मी से झूठ बोलने लगे। तीसरे चरण के मतदान के बाद तो उन्होंने पूरी तरह से अपना नियंत्रण ही खो दिया है – आरोप लगाया कि उनके दो सबसे पसंदीदा मित्र के पास काला धन भरा हुआ है, जिसकी सप्लाई वे टेम्पो से करते हैं। सोचिए, उनकी पार्टी की ज़मीनी हक़ीक़त कितनी ख़राब है कि अब उन्होंने अपने मित्रों पर हमला करना शुरू कर दिया है। उन्होंने पहली बार उनके बिज़नेस के साथ अपनी सरकार की सांठगांठ को भी अप्रत्यक्ष रूप से स्वीकार किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस चुनाव में प्रधानमंत्री और बीजेपी का कोई भी सकारात्मक प्रचार नहीं हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव का एजेंडा पूरी तरह से कांग्रेस और राहुल गांधी ने सेट किया है। हमारा न्याय पत्र और हमारी पचीस गारंटियां हमारे और भाजपा दोनों के चुनावी अभियान के केंद्र में है। यह अब कोई अंडर-करंट नहीं है। INDIA गठबंधन के पक्ष में एक लहर चल रही है। 4 जून आ रहा है और हम सरकार बनाने जा रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews