Lok Sabha Election 2024 : राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर पीएम मोदी का हमला, बोले- डरो मत, भागो मत

पीएम ने कहा कि उनके सारे चेले चपाटे कह रहे थे कि वे अमेठी आएंगे लेकिन वे अमेठी से इतना डर गए कि अब वे रायबरेली में रास्ता खोज रहे हैं,  मोदी ने कहा - ये लोग घूम घूम कर सबको कहते हैं डरो मत, मैं भी आज उन्हें कहता हूँ जी भरके कहता हूँ, अरे डरो मत... भागो मत...
PM Narendra Modi

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने आज लंबे इन्तजार के बाद अमेठी और रायबरेली के सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, लेकिन इस घोषणा में अमेठी के लोगों की मांग की दरकिनार कर पार्टी ने राहुल गांधी की रायबरेली से लड़ाने का फैसला किया है जबकि अमेठी से पार्टी ने किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है, अब राहुल गांधी के रायबरेली सीट से चुनवा लड़ने पर पीएम मोदी ने उनपर निशाना साधा है।

PM Modi ने सोनिया गांधी राहुल गांधी पर साधा निशाना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की खबर सामने आते ही पीएम मोदी ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित पूरी कांग्रेस को निशाने पर लिया, उन्होंने कहा कि अब न अकिसी ओपिनियन पोल की जरूरत है और न किसी एक्जिट पोल की जरुरत है मैं उन्हें कब से बता रहा हूँ देश भी बता रहा है की रिजल्ट क्लियर है।

बोले – मैंने सोनिया और राहुल के बारे जो कहा वो सही हुआ  

मोदी ने कहा कि मैंने तो चुनाव के दो तीन महीने पहले पार्लियामेंट में कहा था कि कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता (सोनिया गांधी) चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेगी वो डर के मारे भाग जाएगी और वो भागकर राजस्थान गई और राजस्थान से राज्यसभा में आईं , मोदी बोले मैंने पहले ही बता दिया था कि शहजादे (राहुल गांधी) वायनाड में हारने वाले हैं इसलिए हार के डर से जैसे ही वायनाड में मतदान समाप्त होगा वो दूसरी सीट खोजने लग जायेंगे और वही हुआ।

मोदी बोले – वे कहते हैं डरो मत, मैं भी उन्हें कहता हूँ डरो मत भागो मत 

पीएम ने कहा कि उनके सारे चेले चपाटे कह रहे थे कि वे अमेठी आएंगे लेकिन वे अमेठी से इतना डर गए कि अब वे रायबरेली में रास्ता खोज रहे हैं,  मोदी ने कहा – ये लोग घूम घूम कर सबको कहते हैं डरो मत, मैं भी आज उन्हें कहता हूँ जी भरके कहता हूँ, अरे डरो मत… भागो मत… उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार पहले से भी कम सीटों पर सिमटने जा रही है, वे लड़ भी पहले से कम सीटों पर रहे है जो नीचे जाना तय है , अब लोग भी समझ रहे हैं कि ये लोग चुनाव जीतने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे य एलोग देश को बाँटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews